- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आवंटित बंगले के रेनोवेशन पर विवाद
- पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, चार कमरों वाले आवास में मरम्मत और नवीनीकरण का जारी
- बंगले में 14 एसी और 5 टीवी सहित कुल 60 लाख का टेंडर पीडब्ल्यूडी ने जारी किया है
- मुख्यमंत्री के बंगले में अन्य सुविधाओं में सीसीटीवी, वॉशिंग मशीन और गैस चूल्हा शामिल हैं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले पर फिर से सियासी सवाल और बवाल शुरू हो गया है. दिल्ली में बीजेपी सरकार आने के करीब 100 दिनों बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को घर आवंटित किया गया. अब उस के रेनोवेशन का काम चल रहा है. घर में 14 एसी, 9 लाख के 5 टीवी लगाने समेत अन्य चीजों को लेकर पीडब्लयूडी ने कुल 60 लाख का टेंडर जारी किया है. पहले अरविंद केजरीवाल के शीश महल पर सवाल उठाने वाली बीजेपी अब अपनी मुख्यमंत्री के लिए लाखों के टेंडर से सवालों के घेरे में है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर सवाल उठाने वाली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए बंगले में 9 लाख तीस हजार रुपए में 5 टीवी लगाए जाने वाले हैं. सात लाख 70 हजार रुपये के 14 एसी लगाए जाने हैं. 5 लाख 74 हजार रुपये के 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने वाले हैं. जबकि एक लाख 80 हजार रुपये से 23 सीलिंग फैन लगाए जाने वाले हैं, जिन्हें आप रिमोट से चला सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीडब्लूडी विभाग ने निकाला टेंडर
बंगले में इन सारी सुविधाओं के लिए काम होना है, तो ऐसे में पीडब्लूडी विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है. पीडब्लूडी विभाग का टेंडर सिर्फ इलेक्ट्रिकल चीज़ों को लेकर ही है. जिसपर 60 लाख रुपए खर्च होंगे. मुख्यमंत्री के बंगले में सीसीटीवी, एसी, टीवी के अलावा भी बहुत सारी चीजें आनी हैं, जिनमें 85 हजार का एक ओवन टेस्ट ग्रिल यानी OTG है. 77 हजार का एक ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन. 60 हजार का एक डिशवॉशर है. 63 हजार का गैस चूल्हा है. 32 हजार का माइक्रोवेव और 91 हजार के 6 गीजर शामिल हैं.
इनके अलावा रोशनी के लिए बंगले में 115 लैंप, वॉल लाइटर, हैंगिंग लाइट और तीन बड़े झूमर भी लगाए जाएंगे जिसकी लागत 6,03,939 रुपये है. दरअसल मुख्यमंत्री को दो बंगले आवंटित हैं. इनमें से एक में वो रहेंगी और दूसरे का इस्तेमाल वो ऑफिस के रूप में करेंगी.
दिल्ली में बंगले पर राजनीति बहुत पुरानी है. कभी अरविंद केजरीवाल थे, जिन्होंने शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री आवास में लगे एसी को लेकर मुद्दा बनाया था. बाद में फिर बीजेपी ने उनपर आरोप लगाया कि केजरीवाल के तो बाथरूम के अंदर भी एसी लगा है. अब वही आरोप बीजेपी पर लग रहा है कि 4 कमरे और हॉल वाले बंगले में 14 एसी का क्या काम है. लेकिन बीजेपी को सब चंगा दिखता है. यूं तो कहा जाता है कि ये पब्लिक है, सब जानती है. लेकिन अब तो पब्लिक ये भी जानने लगी कि सियासत के रंग एक ही जैसे होते हैं.
रिपोर्ट-Rathor Bichitra Mani Singh
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं