- केंद्र के NCT बिल का विरोध
- दिल्ली सरकार कर रही विरोध
- केजरीवाल पहुंचे जंतर-मंतर
केंद्र सरकार के NCT बिल के खिलाफ दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत AAP के कई विधायक व नेता बुधवार को जंतर-मंतर पहुंचे. काफी संख्या में AAP समर्थक भी वहां पहुंचे थे. केजरीवाल ने मंच से कहा, 'दिल्ली के कोने-कोने से लोग इतनी बड़ी संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में इकट्ठा हुए हैं. लोगों में गुस्सा है. केंद्र सरकार संसद में तीन दिन पहले एक कानून लेकर आई है, जिसमें लिखा है कि अब से दिल्ली में सरकार का मतलब होगा LG. तो हमारा क्या होगा, दिल्ली की जनता का क्या होगा, मुख्यमंत्री का क्या होगा, फिर दिल्ली में चुनाव क्यों कराए थे. इसमें लिखा है कि सारी फाइलें LG के पास जाएंगी.'
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, '2018 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई फाइल LG के पास नहीं जाया करेगी. ये सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते. ये तो गलत बात है, ये अपने साथ धोखा हो रहा है. 2015 में 67 सीट दीं, 2020 में 62 सीट दीं, अब उपचुनाव में बीजेपी को 0 सीट दी. जनता तो यही कह रही है कि हमको बीजेपी नहीं चाहिए, हमको आम आदमी पार्टी चाहिए. ये तो वही हुआ जैसे कोई छोटा बच्चा क्रिकेट में हार गया तो बैट बॉल लेकर भाग गया.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल के सुशासन मॉडल से घबरा गई BJP, इसीलिए ताकत छीनी जा रही : मनीष सिसोदिया
उन्होंने आगे कहा, 'बाकी जगह जब सरकार नहीं बनती तो MLA खरीद कर सरकार गिरा देते हैं. दिल्ली में भी इन्होंने MLA खरीदने की बहुत कोशिश की लेकिन खरीद नहीं पाए इसलिए कानून लाए हैं. दिल्ली में काम हो रहा है तो इनको गुजरात में तकलीफ हो रही है. दिल्ली में अच्छा काम हो रहा है तो तुम भी अच्छा काम करो. मुकाबला तो काम पर करो.'
केजरीवाल ने कहा, 'खुद तो करोगे गुंडागर्दी और दिल्ली में जो अच्छा काम हो रहा है, तो उसे रोकना चाहते हो. अगर देश में कहीं अच्छा काम हो रहा है, आप उसको रोक रहे हो, ये देश के साथ अच्छा नहीं कर रहे हो. मैं आज दिल्ली की जनता की तरफ से केंद्र सरकार से अपील करना चाहता हूं कि अभी भी इस कानून को वापस ले लो. जनता की ताकत को मत छीनो. जनता को धोखा मत दो. 1947 में देश आजाद हुआ था, हमारे शहीदों ने क्यों कुर्बानी दी थी, इसीलिए कि जनता की चुनी हुई सरकार देश पर राज करेगी. मैं दिल्ली की जनता को भरोसा देना चाहता हूं, चिंता मत करना. पहले जब सारी फाइल LG के पास जाया करती थी, हमने धरना किया और फाइल पास कराई. हम ये संघर्ष करते रहेंगे, ये सत्ता वापस लेकर रहेंगे. काम नहीं रुकने देंगे.'
NCT बिल को लेकर केंद्र पर भड़के CM केजरीवाल, बोले- चुनी हुई सरकार की शक्तियों को कम करने की कोशिश
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 'आज हम फिर जंतर मंतर पहुंच गए हैं. जिस ताकत से काम करना शुरू किया, उस ताकत से बीजेपी डर रही है. गुजरात में जब अरविंद केजरीवाल के काम पर जनता वोट करती है तो ये लोग डरते हैं. ये सिर्फ दिल्ली सरकार को रोकने का काम नहीं है, ये कानून इसलिए बना रहे हैं कि दिल्ली का केजरीवाल मॉडल कहीं बाकी राज्यों में न पहुंच जाए. ये आम आदमी की बढ़ती ताकत को और केजरीवाल की राजनीति में लोगों के विश्वास को कम करने का कानून है.'
उन्होंने आगे कहा, 'हमने देशभक्ति बजट पेश किया. ये लोग नहीं चाहते कि हम 2047 में ओलंपिक खेल करा लें दिल्ली में. ये नहीं चाहते कि हमारे बच्चे आगे बढ़ें. 75 साल में कोई महिला क्लिनिक अलग से बनाने की नहीं सोची. ये जानते हैं कि केजरीवाल जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. ये जानते हैं कि बच्चे अगर पढ़ गए तो हमारे घनचक्कर बनाने के चक्कर मे कोई नहीं आएगा. बीजेपी इस बात से दुखी है कि इनको दूसरे राज्यों में लोग पूछने लगे हैं. ये इसको रोकना चाहते हैं. ये चाहते हैं कि बिजली-पानी, स्कूल, अस्पताल महंगे होते रहें. ये केजरीवाल की लड़ाई नहीं है, आम दिल्ली वालों की लड़ाई है.'
VIDEO: NCT संशोधित बिल के खिलाफ दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं