दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को वेतन ना मिलने के मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक सुबह 11 बजे होगी. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेज दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित होते हैं यानि इनकी फंडिंग दिल्ली सरकार करती है. पिछले काफी समय से इन कॉलेजों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की तरफ से शिकायत आ रही है कि उनको वेतन नहीं मिल रहा है. कॉलेजों का कहना है कि दिल्ली सरकार पर्याप्त फंड नहीं दे रही है. वहीं दिल्ली सरकार लगातार कह रही है कि हम अपनी तरफ से सारा फंड जारी कर रहे हैं.
उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने नवंबर महीने में आरोप लगाया था कि जांच में पाया गया है कि 5 कॉलेजों में अनियमितता पाई गई हैं. वहीं इससे पहले मनीष सिसोदिया ने 12 कॉलेजों में फंड की कथित अनियमितता के मामले में पड़ताल के लिए शुक्रवार को डायरेक्टोरेट ऑफ हायर एजुकेशन को एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक बयान के अनुसार सिसोदिया ने कहा कि यह देखने के बाद निर्देश दिया गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के इन कॉलेजों में शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मियों का वेतन नहीं दिया गया है और अनेक कॉलेजों ने तीसरी तिमाही के अनुदानों का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किया. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि अगर कॉलेजों ने वेतन नहीं दिया है तो कॉलेज के कोष का क्या किया गया? क्या वजह है कि उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किये गये? उन्होंने कहा कि उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने से वित्तीय अनियमितता का संकेत मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं