मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उच्च शिक्षा ऋण योजना को मंजूरी देने को लेकर उप राज्यपाल अनिल बैजल का गुरुवार को शुक्रिया अदा किया. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही केजरीवाल ने अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचरों) को नियमित करने के विधेयक पर ऐतराज जताने को लेकर एलजी की आलोचना की थी. मुख्यमंत्री ने बैजल से सरकार के विधेयक को अपनी मंजूरी देने का भी अनुरोध किया. इस विधेयक के जरिए लगभग 15,000 गेस्ट टीचरों को नियमित किया जाना है.
केजरीवाल ने ट्वीट किर कहा, ‘धन्यवाद एलजी सर. हम आपसे अतिथि शिक्षक विधेयक पर हस्ताक्षार करने का अनुरोध करेंगे.’ मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा में बुधलोक को इस विधेयक पर चर्चा के दौरान उपराज्यपाल, भाजपा और नौकरशाह के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए कहा था, ‘मैं एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हूं, आतंकवादी नहीं.’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chief Minister Arvind Kejriwal