विज्ञापन

दिल्ली में गड्ढे और करंट के बीच उलझी 28 साल के संदीप की मौत मिस्ट्री, PWD ने लीकेज की बात को नकारा

Delhi News: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में 28 साल के एक युवक की सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया था, बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे में करंट लगने की वजह से उसकी मौत हुई थी. इस मामले में दिल्ली पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की तरफ से भी बयान आ गया है.

दिल्ली में गड्ढे और करंट के बीच उलझी 28 साल के संदीप की मौत मिस्ट्री, PWD ने लीकेज की बात को नकारा
दिल्ली की खबरें
  • दिल्ली आनंद विहार इलाके में एक युवक की गड्ढे में गिरने और करंट लगने से मौत हो गई थी.
  • घटना के बाद PWD विभाग ने खंभे में करंट होने की बात से इंकार कर दिया है.
  • PWD का कहना है कि जांच में करंट नहीं मिला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह करंट थी.
नई दिल्ली:

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में 27 अगस्त की रात को एक युवक की मौत हो गई थी. मौत की वजह सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरने और बिजली के खंभे से करंट लगने का कारण बताया गया था. मृतक की पहचान शाहदरा की बिहारी कॉलोनी के रहने वाले संदीप के रूप में हुई थी, जो सूरजमल विहार में एक मेडिकल नर्सिंग केयर सेंटर में केयरगिवर के रूप में काम करते थे. इस दुखद घटना के बाद दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) और अन्य नागरिक एजेंसियों की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है, लेकिन दिल्ली पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट का कहना है कि स्ट्रीटलाइट पोल से कोई बिजली की खराबी या करंट लीक होने की बात अब तक साबित नहीं हुई है. 

कैसे गड्ढे में गिरे थे संदीप

संदीप 27 अगस्त की रात में आनंद विहार में करीब 8 बजे सोमनाथ मार्ग पर एक गहरा गड्ढा था. जिसमें अचानक उनका एक पैर फिसल गया और वे कमर तक उसमें फंस गए. अंधेरे और पानी की वजह से संतुलन बनाने के लिए संदीप ने जैसे ही पास ही स्थित स्ट्रीटलाइट के लोहे के पोल को पकड़ा, उन्हें हाई-वोल्टेज का जोरदार करंट लगा. वे पूरी रात उसी गड्ढे में खंभे के सहारे अचेत पड़े रहे. अगली सुबह करीब 7 बजे आनंद विहार थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

बिहार के रहने वाले थे संदीप 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक संदीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह बिजली का झटका लगना बताया गया था. जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया था और पुलिस ने मामले में जांच की बात कही थी. पुलिस ने बताया संदीप मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और शाहदरा के विश्वास नगर की बिहारी कॉलोनी में अपनी बुआ के साथ रह रहे थे.

ये भी पढ़ेंः तीन फुट के गड्ढे में कैसे आया करंट, जिसने ड्यूटी से लौट रहे शख्स की सड़क पर ली जान

PWD ने करंट की बात को नकारा

मामले में दिल्ली लोकनिर्माण विभाग का कहना है कि 'अब तक मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर, उस जगह पर PWD के स्ट्रीटलाइट पोल से बिजली की कोई खराबी या करंट लीक होने की बात साबित नहीं हुई है. विभाग ने कहा कि पोल और उसके बिजली के पुर्जों में जरूरी सुरक्षा उपाय भी मौजूद पाए गए हैं. फिलहाल किसी तरह की लापरवाही नहीं मिली है. हालांकि मामले में आगे भी जांच की जा रही है.

PWD का यह ताजा बयान ऐसे समय में आया है जब पुलिस संदीप की मौत से जुड़े हालात की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा था कि पोल के निचले हिस्से में बिजली का करंट होने का शक था, लेकिन PWD की तकनीकी जांच में अब तक पोल में कोई बिजली की खराबी या करंट लीक होने की बात सामने नहीं आई है. फिलहाल मामले में जांच की बात कही जा रही है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली से 12 घंटे में दरभंगा, 10 घंटे में पटना... गया-दरभंगा एक्सप्रेसवे से मिलेगी रफ्तार, यूपी-बिहार से झारखंड-बंगाल तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com