शशि थरूर (फाइल फोटो)
- शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की
- मछुआरा समुदाय की त्वरित व व्यापक सहायता का आग्रह किया.
- ओखी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है.
नई दिल्ली:
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और उनसे चक्रवात ओखी से प्रभावित मछुआरा समुदाय की 'त्वरित व व्यापक' तौर पर सहायता किए जाने का आग्रह किया. थरूर ने जेटली की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और चक्रवात ओखी से प्रभावित मछुआरा समुदाय की त्वरित व व्यापक सहायता का आग्रह किया.' शशि थरूर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जेटली ने प्रधानमंत्री की सलाह लेने व सहानुभूतिपूर्ण प्रतिक्रिया का वादा किया.
यह भी पढ़ें : फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर जारी विवाद पूरी तरह बेतुका : शशि थरूर
खोज व बचाव कर्मियों ने मंगलवार को केरल के कोझिकोड तट से आठ मछुआरों के शव बरामद किए. इससे केरल में चक्रवात ओखी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है.
VIDEO : कन्हैया को भगत सिंह जैसा बताए जाने पर शशि थरूर की लगी क्लास
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shashi Tharoor, Cyclone Okhi