विज्ञापन
This Article is From May 07, 2017

अरविंद केजरीवाल पर दो करोड़ कैश लेने के आरोप : विपक्षी दलों ने निष्पक्ष जांच के लिए मांगा इस्तीफा

दिल्ली में राजनीतिक भूचाल आना अब तय है. अब तक ईमानदारी के डंके पर सरकार बनाने वाली आम आमदी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लग गए हैं. 

अरविंद केजरीवाल पर दो करोड़ कैश लेने के आरोप : विपक्षी दलों ने निष्पक्ष जांच के लिए मांगा इस्तीफा
दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन.
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लग गए हैं.
  • विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की है.
  • एक जमीन के सौदे के लिए सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को पैसे दिए.
नई दिल्ली: दिल्ली में राजनीतिक भूचाल आना अब तय है. अब तक ईमानदारी के डंके पर सरकार बनाने वाली आम आमदी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लग गए हैं. विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की है.

यह आरोप किसी और ने नहीं शनिवार तक अरविंद केजरीवाल की ही कैबिनेट के मंत्री रहे कपिल मिश्र ने यह आरोप लगाए हैं.  कपिल मिश्र ने एक दो लाख नहीं पूरे दो करोड़ रुपये कैश लेन देन की बात कही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि एक जमीन के सौदे के लिए सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपये नकद दिए है. 

इस प्रकार के आरोप खुद अरविंद केजरीवाल पर लगने के बाद विपक्षी दलों ने अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिन बातों के लेकर सत्ता में आए थे अब वह सब पीछे छूट गई है. उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले खुद सोचना चाहिए. माकन ने कहा कि अब तक चार मंत्रियों को हटाया जा चुका है. छह मंत्रियों पर आरोप लग चुके हैं. 


उधर कांग्रेस के अन्य नेता शकील अहमद ने कहा कि केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए ताकि कानून अपना काम कर सके. उनके पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. 
 
vijendra gupta
(दिल्ली बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता)

वहीं बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ही जब ऐसे बात कर रहा है तो यह साफ है कि जो लोग भ्रष्टाचार को मिटाने की बात कर रहे थे अब वह खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. गुप्ता ने कहा कि जब हमने पूछा कि 11 महीनों तक टैंकर घोटाले की फाइल क्यों दबाकर रखी गई तब मुख्यमंत्री का कहना था कि हम भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा करना चाहते थे.

बीजेपी नेता प्रभात झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सत्ता के लालची लोग हैं. ये लोग इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए ताकि कानून निष्पक्ष होकर अपना काम कर सके. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Kapil Mishra, Satyendra Jain, BJP, Congress, Ajay Maken, Vijendra Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com