विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2020

दिल्ली में पानी के मुद्दे पर बोले अरविंद केजरीवाल- आधुनिक देश की तरह होगी सप्लाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'दिल्ली में पानी की सप्लाई आधुनिक देश की तरह होगी. 930 मिलियन गेलन पानी का उत्पादन होता है.'

  • CM अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • दिल्ली में पानी के मुद्दे पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • 'दिल्ली में पानी का निजीकरण नहीं होगा'
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज (शनिवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में पानी की सप्लाई आधुनिक देश की तरह होगी. 930 मिलियन गेलन पानी का उत्पादन होता है. दिल्ली में हर व्यक्ति के लिए 176 लीटर (प्रतिदिन) पानी उपलब्ध है. दिल्ली में पानी की उपलब्धता भी बढ़ानी है, इसलिए हम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से बात कर रहे हैं. 930 मिलियन गेलन में से काफी पानी चोरी हो जाता है. हम कंसल्टेंट हायर कर रहे हैं, जो हमें बताएगा कि पानी की एक-एक बूंद का कैसे इस्तेमाल हो और पानी बर्बाद न हो.'

उन्होंने आगे कहा, 'कंसल्टेंट हमें ये भी बताएगा कि दिल्ली के हर घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. हम इस लक्ष्य को पांच साल में हासिल करने की कोशिश करेंगे. आज हम बाबा आदम के जमाने में जी रहे हैं. 24 घंटे दिल्ली में पानी देने की राह पर चल पड़े हैं. मैं सुनिश्चित करता हूं कि पानी का निजीकरण नहीं होगा. विपक्ष जो कह रहा है वैसा नहीं है, मैं खुद निजीकरण के पक्ष में नही हूं.'

'ऑक्सी मित्र' के सहारे पूरे देश मे 'दिल्ली मॉडल' का प्रचार करेगी AAP, केजरीवाल ने तय किया प्लान

बता दें कि दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. इससे पहले दिल्ली में कोरोनावायरस के मुद्दे पर पूसा (डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'दिल्ली ने दूसरी COVID-19 वेव के पीक को पार कर लिया है. 16 सितंबर को दिल्ली में लगभग 4,500 मामले सामने आए, इसके बाद मामलों में कमी आने लगी.'

VIDEO: दिल्ली ने COVID-19 की दूसरी वेव के पीक को पार कर लिया है: केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Arvind Kejriwal, Delhi Water Issue, Delhi News, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com