विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

नोएडा- ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सर्किल रेट हुए कम, देखें VIDEO

अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपना घर लेने का सपना देख रहे हैं तो ये सबसे सही समय है.

नोएडा- ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सर्किल रेट हुए कम, देखें VIDEO
प्रतीकात्मक फोटो
  • घर खरीददारों को मिली राहत
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कम हुए सर्किल रेट
  • 'मौजूदा वित्त वर्ष में सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है'
नई दिल्ली:

अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपना घर लेने का सपना देख रहे हैं तो ये सबसे सही समय है. पहले सुप्रीम कोर्ट के आम्रपाली फैसले ने हजारों घर खरीददारों को खुशी दी और अब गौतम बुद्ध जिला प्रशासन ने रियल एस्टेट को संकट से उबारने और संपत्ति के खरीददारों को राहत देने के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है, कामर्शियल और ग्रुप हाउसिंग संपत्तियों के सर्किल रेट में कमी करने का प्रस्ताव किया गया है. बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा, "मौजूदा वित्त वर्ष में सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है. इसका प्रॉविजनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस प्रस्ताव पर जो भी व्यक्ति चाहे अपनी आपत्तियां एक सप्ताह के भीतर दर्ज करा सकता है, उसके बाद इसका फाइनल नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा,नई दरें एक अगस्त से लागू हो जाएंगी."    

रीयल एस्टेट कंपनियों को आगामी बजट से हैं काफी उम्मीदें, नकदी संकट से जूझ रहा है सेक्टर 

हर साल जिले की रेसीडेंशियल, कामर्शियल, इंस्टीट्यूशनल और इंडस्ट्रीयल संपत्तियों के न्यूनतम दर का निर्धारण किया जाता है. इसके लिए एक कमेटी बनाई जाती है, जो बाजार का मूल्यांकन कर सर्किल दरों का निर्धारण करती है. बीते एक वर्ष में संपत्तियों, खासकर बड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त थम सी गई है. सिर्फ छोटी संपत्तियों की खरीद बिक्री हो रही है. लेकिन उसकी संख्या भी अपेक्षा से कम है. डीएम ने बताया कि देखा गया कि बाजार मूल्य से अधिक सर्किल रेट है. इसलिए इस पर गंभीरता से विचार किया गया और इस वर्ष सर्किल रेट न बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है. 

घर खरीदने का सपना होगा साकार, जीएसटी की दरों में गिरावट
     
एआईजी स्टांप ने कुछ संपत्तियों पर सर्किल रेट में कमी करने का प्रस्ताव किया है. इसके तहत नोएडा क्षेत्र में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में फ्लैट, अपार्टमेंट की बेसिक दर पर तीन सुविधाओं कम्युनिटी सेंटर/ब्लब, स्वीमिंग पूल और जिम आदि सुविधाओं पर पहले 15 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था, बीते वर्ष इसे कम कर छह प्रतिशत किया गया था,लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष के लिए इन सुविधाओं के लिए देय 6 फीसदी अतिरिक्त शुल्क को समाप्त करने का प्रस्ताव किया गया है यानि मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों में घर लेने पर आपको 6 फीसदी कम सर्किल रेट देना पड़ेगा. इसके साथ ही सेंट्रली एयर कंडीशन और एस्केलेटर युक्त शॉपिंग मॉल में स्थित कामर्शियल, इकाई, दुकान, प्रतिष्ठान और कार्यालय का न्यूनतम बाजार मूल्य निर्धारित मूल्य से 25 प्रतिशत अधिक होता था, उसे भूतल के बेसिक मूल्य में जोड़कर फ्लोर वाइज छूट देना होता था. इस प्रावधान को अब समाप्त करने का प्रावधान किया गया है यानि 25 फीसदी की छूट.

इंश्योरेंस, रियल, ऑयल एंड एनर्जी समेत इन सेक्टरों को बजट 2019 से क्या है उम्मीदें
     
इसी तरह  वाणिज्यिक भूखंड के लिए नोएडा प्राधिकरण की दरों को ही प्रस्तावित मूल्यांकन दर सूची में शामिल किया गया है. इस प्रस्ताव में प्रचलित दर से औसतन 21.50 प्रतिशत दर कम की गई है. एकल से भिन्न फ्लोर वाइजज कामर्शियल संपत्तियों की दरों में भी औसतन 21 प्रतिशत की कमी करने का प्रस्ताव किया गया है. इसके अलावा नोएडा में स्थित राजस्व गांवों की फ्री होल्ड वाणिज्यिक भूमि (एकल संपत्ति) और एकल से भिन्न (फ्लोर वाइज़) संपत्तियों में औसतन 21 प्रतिशत की कमी का प्रस्ताव किया गया है. 

गौतम गंभीर की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट

नोएडा की तरह ग्रेटर नोएडा, सदर गौतमबुद्ध नगर और दादरी के क्षेत्राधिकार के तहत मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में फ्लैट, अपार्टमेंट की बेसिक दर पर तीन सुविधाओं कम्युनिटी सेंटर/ब्लब, स्वीमिंग पूल और जिम पर फ्लैट के लिए निर्धारित बेसिक दर में 2 प्रतिशत सुविधा यानि तीनों सुविधाओं पर 6 प्रतिशत का अतिरिक्त मूल्यांकन करने का प्रावधान था. इसे अब समाप्त कर फ्लैट की प्रस्तावित सर्किल रेट में जोड़े जाने वाले अतिरिक्त 6 प्रतिशत की मूल्यांकन में कमी की गई है.

VIDEO: गोदरेज ग्रुप ने खरीदी जमीन, बनेंगे अब लग्जरी फ्लैट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Circle Rate Reduced, Real Estate, Property In Noida, Greater Noida Property, House Buyers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com