- आठ सितंबर को गाजियाबाद की महिला ने आरोप लगाया था
- बच्ची को स्वस्थ करने का झांसा देकर आशु ने महिला से रेप किया
- आशु के बेटे समर, बेटे के दोस्त सौरभ और आशु के मैनेजर ने भी रेप किया
दिल्ली में आशु महाराज समेत चार लोगों द्वारा महिला से रेप के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है. क्राइम ब्रांच की जांच में यह साफ हो गया है कि आशु भाई जी महाराज उर्फ आसिफ खान ने महिला से रेप किया था और उसकी बेटी से छेड़छाड़ की थी. इस केस में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है. पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों आशु महाराज, उसका बेटा समर, बेटे का दोस्त सौरभ और आशु महाराज के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
गौरतलब है कि आठ सितंबर को गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने आशु महाराज, उनके बेटे और दोस्त पर रेप का आरोप लगाया था. पीड़ित महिला का ये भी कहना था कि आशु महाराज ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आशु महाराज के खिलाफ दर्ज एफआईआर में लिखा है कि पीड़ित महिला की आशु महाराज से मुलाकात साल 2008 में छह साल की बेटी के इलाज के सिलसिले में हुई थी. बेटी को पैरों में दर्द होता था, लिहाजा ज्योतिषाचार्य आशु भाई महाराज उस मासूम बच्ची को नग्न कर उसकी मालिश करते थे. इसी बीच बच्ची को एक दम सही करने का झांसा देकर आशु ने महिला के साथ रेप किया. इसके बाद वह लगातार पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती हवस का शिकार बनाता रहा.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में स्वयंभू बाबा आशु भाई उर्फ आसिफ खान गिरफ्तार, 5 साल तक महिला से रेप करने का आरोप
कुछ साल पहले आशु महाराज के बेटे और उसके दोस्त ने भी महिला के साथ जबरन रेप किया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह बाप-बेटे महिला की बच्ची पर नजर गड़ाए हुए थे. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ रोहिणी सेक्टर सात में बाबा के एक आश्रम में मारपीट की गई.
पुलिस ने आशु महाराज, उनके बेटे और दोस्त के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो और जान से मारने की धमकी का केस रजिस्टर कर जांच की. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी. अब क्राइम ब्रांच की करीब तीन महीने की जांच में यह साफ हो गया है कि महिला के साथ बलात्कार हुआ था और उसकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी. फिलहाल चारों आरोपी अभी सलाखों के पीछे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं