विज्ञापन
This Article is From May 12, 2018

सीसीटीवी कैमरों का मामला : केजरीवाल सरकार सोमवार को करेगी मार्च, एलजी से मिलेगी

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- तीन साल एलजी कुछ नहीं बोले, लेकिन जब टेंडर हो गया अलॉटमेंट हो गया तो कमेटी वाला मसला ले आए

सीसीटीवी कैमरों का मामला : केजरीवाल सरकार सोमवार को करेगी मार्च, एलजी से मिलेगी
केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री और विधायक सोमवार को एलजी अनिल बैजल से मिलेंगे.
  • सारे विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री एलजी अनिल बैजल से मिलेंगे
  • एलजी से पूछेंगे कि महिलाओं की सुरक्षा होगी तो क्या समस्या है?
  • मनीष सिसोदिया ने एलजी को पत्र लिखकर समय मांगा
नई दिल्ली: दिल्ली में सीसीटीवी लगाने के टेंडर को रोकने के मामले को लेकर सोमवार को दोपहर तीन बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने घर से अपने सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ मार्च करते हुए उप राज्यपाल अनिल बैजल से मिलने जाएंगे.

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उप राज्यपाल (एलजी) को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिए समय मांगा है. सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले लोग कहते थे कि सीसीटीवी ज़रूरी है. हमने कहा जहां महिलाएं चाहेंगी, जहां रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) चाहेंगे, वहां लगाएंगे.

यह भी पढ़ें : दिल्ली : एलजी अनिल बैजल पर बरसे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि तीन साल एलजी कुछ नहीं बोले, लेकिन जब टेंडर हो गया अलॉटमेंट हो गया तो एलजी साहब कमेटी वाला मसला ले आए. हमसे बहुत से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मिलने आए.

VIDEO : राजधानी में बढ़ते जा रहे अपराध

सिसोदिया ने कहा कि सोमवार को तीन बजे हम सारे विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री एलजी से मिलेंगे. हम एलजी से पूछेंगे कि महिलाओं की सुरक्षा होगी तो क्या समस्या है? हमने एलजी साहब से समय मांगा है. एलजी साहब सोच रहे हैं कि दिल्ली सरकार का एक प्रोजेक्ट कैसे पूरा हो रहा है. हमने समय मांगा है, अभी उन्होंने समय नहीं दिया है. जब समय देंगे तब जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CCTV In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com