दिल्ली के द्वारका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.यहां एक घर में लूट के इरादे से घुसे कुछ आरोपियों ने एक ज्वेलर की गला रेतकर हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना द्वारका सेक्टर -3 की है. पुलिस ने मृतक ज्वेलर की पहचान 37 वर्षीय ललित अग्रवाल के रूप में की है.पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है. आरोपी घर में उस वक्त दाखिल हुए जब सभी परिवार वाले सो रहे थे. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे. पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ललित सत्यम ज्वेलर्स के नाम से अपनी दुकान चलाते थे.
कारोबारी हत्या मामला: पीड़ित के परिवार ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केमिकल का कारोबार करने वाले दिल्ली के एक बड़े कारोबारी की हत्या के आरोप में उसके इकलौते बेटे को गिरफ्तार किया है. कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या करवाने के लिए पांच लाख रुपये में दो सुपारी किलर हायर किए थे.
दिल्ली के तिमारपुर में दोस्तों ने ही कर दी जींस कारोबारी के बेटे की हत्या
क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी अजीत सिंगला के मुताबिक 21 मई 2018 को गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में दिल्ली के एक बड़े कारोबारी अनिल खेरा की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वे अपने कारोबार के सिलसिले में एक मीटिंग के बाद बाहर निकले थे. बाइक पर सवार कातिलों ने उन्हें नजदीक से कई गोलियां मारी थीं. साहिबाबाद थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी.
सट्टा कारोबारी की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को कातिलों के बारे में भनक तब लगी जब भाड़े के हत्यारे और हत्या करवाने वाले पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा करने लगे. पुलिस ने कत्ल के आरोप में अनिल खेरा के बेटे गौरव खेरा, उसके दोस्त विशाल गर्ग और भाड़े के एक हत्यारे सादिक को गिरफ्तार किया है. एक सुपारी किलर शमशेर फरार है.
यह भी पढ़ें : मुजफ्फपुर में आभूषण कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक गौरव को जुआं और सट्टा खेलने का शौक है. इसी बात से नाराज उसके पिता ने उसे पैसे देना बंद कर दिए थे. एक दिन झगड़े में पिता अनिल खेरा ने उसे थप्पड़ भी मार दिया. इसके बाद गौरव ने पिता की हत्या करवाने की ठान ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं