विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2019

BJP नेता के खिलाफ FIR, बिजली विभाग के दफ्तर में घुस मुंह पर कालिख पोतने की दी धमकी, घटना Video में कैद

अन्नू पंडित पर दादरी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और बंधक बनाकर धमकी देने का आरोप लगा है.

BJP नेता के खिलाफ FIR, बिजली विभाग के दफ्तर में घुस मुंह पर कालिख पोतने की दी धमकी, घटना Video में कैद
अधिकारी के दफ्तर में घुसे बीजेपी नेता और उनके साथी
नई दिल्ली:

बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली में FIR दर्ज हुई है. अन्नू पंडित पर दादरी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और बंधक बनाकर धमकी देने का आरोप लगा है. दादरी खंड के अधिशासी अभियंता निशांत नवीन ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें भू-खंड अधिकारी महेंद्र सिंह के खिलाफ 6 महीने पहले बिजली चोरी में FIR दर्ज की गई है. उन्होंने 6 महीने से बिजली का एसेसमेंट भी नहीं भरा था. बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए मीटर निकाल लिया. बिजली विभाग के दफ्तर में हुई बदमिजाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ चुका है. 

महेंद्र सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दादरी बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित अपने 150 समर्थकों के साथ दादरी बिजली विभाग के ऑफिस पहुंचे. 

आरोप है कि भाजयुमो के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया. अधिकारियों को बंधक बनाकर धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई. बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि लोग बिजली विभाग के अधिकारियों की मीटिंग के दौरान जबरदस्ती ऑफिस में दाखिल हुए. सभी अधिकारियों के मोबाइल और कागज छीन लिए. मामले ने तूल पकड़ा तो बिजली विभाग पश्चिमांचल के एमडी आशुतोष निरंजन और चेयरमैन आलोक कुमार के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज की गई. एफआईआर तीन नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हैं. 

कौन है अन्नू पंडित 

एसडीओ के मुंह पर कालिख पोतने की धमकी देने वाले अन्नू पंडित का विवादों से पुराना नाता रहा है. ऐसा कहा जाता है कि इन्हें बीजेपी के कई बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है. एक तरफ बीजेपी के सीनियर नेता अपने कार्यकर्ताओं को दायरे में रहने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं दूसी तरफ क्षेत्रिय स्तर के नेता विवादों में नजर आ रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या ऐसे ही बिगड़े नेताओं के बल पर बीजेपी चुनाव जीतने का सपना देख रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com