अरविंद केजरीवाल और तीन अन्य मंत्री दूसरे दिन भी रात भर एलजी हाउस के वेटिंग रूप में धरने पर डटे हैं.
- दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति
- केजरीवाल सोमवार की शाम से उप राज्यपाल के घर धरने पर बैठे
- मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, सत्येंद्र जैन भी धरने पर
नई दिल्ली:
उप राज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ धरने पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए लोगों को बताया कि वह दूसरी रात भी कार्यालय में ही गुजारने वाले हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हम यहां इसलिए हैं, क्योंकि हमें दिल्ली से प्यार है. सोमवार शाम से ही उप राज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर के बाहर वे डेरा डाले हुए हैं.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘एलजी हाउस में हमारी दूसरी रात. हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हमें दिल्ली से प्यार है और हम उसकी कद्र करते हैं. हम चाहते हैं कि दिल्ली और बेहतर बने. हमें दुख होता है कि कई अच्छे कदम अटके पड़े हैं. चलिए, अपनी प्यारी दिल्ली को बेहतर बनाएं एलजी सर. साथ मिलकर ऐसा करते हैं. ’’
VIDEO : अफसरों के मुद्दे पर आमने-सामने
मुख्यमंत्री केजरीवाल, उप - मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, सत्येंद्र जैन ने सोमवार को शाम 5:30 बजे उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी और उसके बाद से उनके दफ्तर में वे डेरा डाले हुए हैं.

प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी लड़ाई को उप - राज्यपाल के दफ्तर तक ले जाते हुए केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के मंत्री सोमवार की शाम से लेकर अब तक वहां डटे हुए हैं. इस बीच, अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने की खातिर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मांग है कि आईएएस अधिकारियों को ‘‘हड़ताल ’’ खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और ‘‘चार महीने ’’ से काम में रोड़े अटका रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.Our 2nd nite at LG House. We r here becoz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 12, 2018
We luv Del n we care for Del
We hv worked v hard for Del
We want Del to further improve
We feel shattered becoz many
great initiatives getting stuck
Lets improve our beloved Del, LG Sir. N lets do it togethr
VIDEO : अफसरों के मुद्दे पर आमने-सामने
मुख्यमंत्री केजरीवाल, उप - मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, सत्येंद्र जैन ने सोमवार को शाम 5:30 बजे उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी और उसके बाद से उनके दफ्तर में वे डेरा डाले हुए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arvind Kejariwal