विज्ञापन

सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं... मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है.

सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं... मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात
Mohammed Shami announces retirement from Tests: शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
NDTV

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है. शमी ने अपने टेस्ट करियर के अलविदा करने को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा, शमी ने लिखा, "सफ़ेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नही, जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ़ एक सपना था..अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का..उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर कमबैक ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया." 

शमी ने अपने पोस्ट मे ंआगे लिखा, "टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है, आज भारी दिल और अंगिनात खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूूं, इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीममेट, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मुझ पर भरोसा बनाया रखा.. BCCI और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई. आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा, मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा, शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट. आपका शमी."

शमी के टेस्ट करियर का बात करें तो भारत के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने 64 मैच में 229 विकेट लिए जिसमें उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 56 रन देकर 6 विकेट रहा है.  शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. हाल के समय मे ंशमी टीम इंडिया में वापसी को लेकर काफी संघर्ष कर रहे थे, हाल ही में NDTV से बात करते हुए शमी ने अपने भविष्य को लेकर बात की थी और कहा था कि उनकी फिटनेस अभी शानदार है और वह वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें | भारत -न्यूजीलैंड, दूसरा ODI मैच कल, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला?

यह भी पढ़ें | शाहिद अफरीदी ने सैम अयूब पर लगाया बड़ा दांव, बताया PM बने तो क्या होगा पहला फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com