विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

प्रद्युम्‍न के पिता ने कहा- आरोपी छात्र को माना जाए बालिग, कोर्ट ने 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में प्रद्युम्‍न की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार नाबालिग छात्र की न्‍यायिक हिरासत की सीमा 14 दिन और बढ़ा दी है.

प्रद्युम्‍न के पिता ने कहा- आरोपी छात्र को माना जाए बालिग, कोर्ट ने 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा
कोर्ट ने आरोपी छात्र को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा (फाइल फोटो)
गुरुग्राम: गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में प्रद्युम्‍न की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार नाबालिग छात्र की न्‍यायिक हिरासत की सीमा 14 दिन और बढ़ा दी है. वहीं इस मामले में गिरफ्तार बस कंडक्‍टर अशोक बुधवार को जेल से बाहर आ जाएगा क्‍योंकि मंगलवार को अदालत ने उसे जमानत दे दी थी. 

प्रद्युम्न हत्याकांड : रेयान इंटरनेशनल स्कूल के मालिक पिंटो परिवार को मिली सशर्त जमानत

इस मामले में प्रद्युम्‍न के पिता की तरफ से जुवेनाइल कोर्ट में पेश हुए वकील ने कहा कि आरोपी छात्र को बालिग माना जाए. वहीं सीबीआई इस मामले में आरोपी छात्र के फिंगर प्रिंट लेने की भी मांग की. इन दोनों ही मामलों में कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे तक बहस चली. इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है. 

सीबीआई ने मंगलवार को प्रद्युम्न ठाकुर हत्या मामले में स्कूल बस के कंडक्टर अशोक कुमार के एक रिश्तेदार से पूछताछ की. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सीबीआई ने कुमार के मामा ओ पी चोपड़ा से पूछताछ क्यों की लेकिन यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब सोशल मीडिया पर एक आडियो क्लिप सामने आया जिसमें कहा जा रहा है कि वह कह रहे थे कि जिम्मेदारी स्कूल अधिकारियों पर डाली जाएगी.

VIDEO: प्रद्युम्न हत्याकांड में आया नया मोड़


सात साल का छात्र प्रद्युम्न आठ सितंबर को गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में मृत मिला था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradyuman Murder Case, Juvenile Home, Juvenile Justice Board, CBI, Conductor Ashok
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com