विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2018

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही लोकसभा और दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, जानिये पूरा मामला

आम आदमी पार्टी (AAP) अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) के नेतृत्व में ही आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) और उसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 लड़ेगी.

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही लोकसभा और दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, जानिये पूरा मामला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) के नेतृत्व में ही आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) और उसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 लड़ेगी. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय परिषद का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो गया है, जिसका सीधा मतलब यह है कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल भी 1 साल के लिए पार्टी ने बढ़ा दिया है. अरविंद केजरीवाल दूसरी बार 23 अप्रैल 2016 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बने थे. यानी उनका कार्यकाल 23 अप्रैल 2019 तक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर है.

यह भी पढ़ें: 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पर आखिर क्या है आम आदमी पार्टी का रुख ?

आम आदमी पार्टी के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति तीन-तीन साल के दो कार्यकाल से ज्यादा एक पद पर नहीं रह सकता. इसलिए अटकलें लग रही थी कि क्या अरविंद केजरीवाल को आगे भी राष्ट्रीय संयोजक बनाने के लिए आम आदमी पार्टी अपने संविधान में संशोधन करेगी? राष्ट्रीय परिषद में हुए फैसले की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया, 'यह प्रस्ताव राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ है कि क्योंकि परिषद का कार्यकाल 23 अप्रैल 2019 को खत्म हो रहा है और उस समय देश में लोकसभा चुनाव चल रहे होंगे और उसके कुछ समय पश्चात दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं तो ऐसे में परिषद का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया जाए.'

दिल्ली: टाउन हॉल में BJP पार्षद ने AAP पार्षद को मारा घूसा, जमकर मचा बवाल- देखें VIDEO

आपको बता दें कि देश में अप्रैल-मई 2019 में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है और दिल्ली में जनवरी या फरवरी में विधानसभा चुनाव होने निश्चित हैं.

VIDEO:  दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Lok Sabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com