क्या आप जानते हैं कि आज की तारीख में कुल 7,375 क्रिप्टो एक्टिव हैं...? इनमें बिटकॉइन जैसी करेंसी से लेकर NFTs और मेटावर्स, और इनके बीच आने वाला सब कुछ शामिल है. गौरतलब है कि बिटकॉइन न सिर्फ पहली क्रिप्टोकरेंसी थी, बल्कि मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के लिहाज़ से आज वह सबसे बड़ी मुद्रा है. लेकिन इतने अलग-अलग क्रिप्टो को ट्रैक करते रहना नामुमकिन है, सो, आपको कुछ चुनिंदा पर फोकस करना होगा. एक बार पैसे का भविष्य आपको समझ आ गया, और आप जान गए कि किन मीट्रिक्स के आधार पर आपको इन्हें ट्रैक करना है, तो आप खुद ही अच्छे क्रिप्टो तलाश कर फॉलो कर पाएंगे.
आइए, आपको बताता हूं, मेरी पसंद के क्रिप्टो, जिन्हें मैं 2022 में फॉलो करने जा रहा हूं...
1. बिटकॉइन
क्रिप्टो की दुनिया में बिटकॉइन (भारत में कीमत) सबसे बड़ा नाम है. और पूरा साल उसके लिए शानदार रहा है - कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी, अमेरिका में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च हुआ, और एक देश (एल साल्वाडोर) में कानूनी मुद्रा के रूप में मान्यता मिली. मुझे लगता है, 2022 भी बिटकॉइन के लिए काफी शानदार रहेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. ब्लॉकचेन्स
मैं खुद ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट हूं, सो, बहुत स्वाभाविक है कि मैं उन ब्लॉकचेन्स के क्रिप्टो को फॉलो करूं, जिन्हें मैं सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करता हूं. ये हैं...
- बाइनेन्स (BNB)
- कारडानो (ADA)
- ईथर (ETH)
- पोल्काडॉट (DOT)
- पोलीगॉन (MATIC)
- सोलाना (SOL)
इसके अलावा, दो ब्लॉकचेन्स ऐसे भी हैं, जिन्हें मैं फिलहाल इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं, लेकिन उन्हें मेरे पोर्टफोलियो का हिस्सा होना चाहिए - अल्गोरैन्ड (ALGO) तथा टेरा (LUNA).
3. NFT तथा मेटावर्स क्रिप्टो
हाल ही में फेसबुक का नाम बदले जाने ने कई लोगों को हैरत में डाला. इसे ऐसे समझिए कि मेटावर्स एक समांतर डिजिटल दुनिया है, जहां आप अपना डिजिटल अवतार बना सकते हैं, और सभी तरह के पसंदीदा काम कर सकते हैं - सीखना, खेलना, पार्टी करना और बहुत कुछ.
बेहतरीन उदाहरण होगा मूवी अवतार - याद है, नायक किस तरह मानव रूप और बड़े नीले अवतार के बीच में बदल जाया करता था? असल में मेटावर्स को समझने का बेहतरीन तरीका है, इन फिल्मों को देखना - 'अवतार', 'इन्सेप्शन', 'आयरनमैन', 'मेट्रिक्स', 'माइनॉरिटी रिपोर्ट', 'रेडी प्लेयर वन' तथा 'रेक इट राल्फ'.
मैं मेटावर्स का बड़ा प्रशंसक हूं. नई शताब्दी की शुरुआत में सेकन्ड लाइफ को इस्तेमाल किया करता था., जी हां, मेटावर्स नया कॉन्सेप्ट नहीं है. यह 1970 के दशक से ही मौजूद है.
मै NFTs (नॉन फन्जिबल टोकन) का भी प्रशंसक हूं और वास्तव में ह्यूमन टैलेन्ट NFT प्रोजेक्ट पर काम करता हूं.
चूंकि मैं NFTs और मेटावर्स को लेकर काफी उत्साहित हूं, इसलिए मैं इन क्रिप्टो को करीब से फॉलो करता रहूंगा...
- एक्सी इन्फिनिटी (AXS)
- चिलिज़ (CHZ)
- एन्जिन कॉयन (ENJ)
- फ्लो (FLOW)
- डीसेन्ट्रालैंन्ड (MANA)
- द सैन्डबॉक्स (SAND)
- थीटा (THETA)
- टेज़ोस (XTZ)
4. वेब 3.0 क्रिप्टो
वेब 1.0 इंटरनेट की दुनिया का पहला चरण था, जहां कुछ कॉन्टेंट क्रिएटर (कॉन्टेंट बनाने वाले) थे, और इस्तेमाल करने वाला ज़्यादा. और उस वक्त कॉन्टेंट भी ज़्यादातर स्टैटिक हुआ करता था, यानी जिसमें बदलाव नहीं होता था.
वेब 2.0 इंटरनेट का मौजूदा संस्करण है, जहां यूज़र-जेनरेटेड कॉन्टेंट की भरमार है - ब्लॉग, सोशल मीडिया और बहुत कुछ. वेब 2.0 की सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ ही बड़ी कंपनियां अधिकतर कॉन्टेंट को नियंत्रित करती हैं, और उस पर मालिकाना हक रखती हैं.
वेब 3.0 इंटरनेट का अगला संस्करण होगा, जिसका फोकस डेटा के विकेंद्रीकरण पर होगा. माना जा रहा है कि आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स तथा ब्लॉकचेन जैसी तकनीक से ही वेब 3.0 संचालित हुआ करेगा.
वेब 3.0 से जुड़े मेरे पसंदीदा क्रिप्टो हैं...
- आरवीव (AR)
- ऑडियस (AUDIO)
- बिटटॉरेन्ट (BTT)
- फाइलकॉयन (FIL)
- हीलियम (HNT)
- लिवपीयर (LPT)
- सियाकॉयन (SC)
- स्टैक्स (STX)
- द ग्राफ (GRT)
5. अन्य
ब्लॉकचेन की दुनिया में एक बड़ी समस्या है - बाहर की दुनिया से डेटा को स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में लाना. इसी समस्या को सुलझाने के लिए ओरेकल्स की ज़रूरत होती है. वे स्ार्ट कॉन्ट्रैक्ट तथा डेटा के बाहरी स्रोतों के बीच मिडलवेयर का काम करते हैं. इसी वजह से मैं चेनलिंक (LINK) को फॉलो करूंगा, जो सबसे ज़्यादा लोकप्रिय ओरेकल है.
अपनी निजता को लेकर लोग काफी गंभीर होते जा रहे हैं. इसी वजह से मैं मोनेरो को भी फॉलो करूंगा, जो सबसे ज़्यादा लोकप्रिय प्राइवेसी कॉयन है.
सो, आप 2022 में किन क्रिप्टो को फॉलो करने वाले हैं...?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं