विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

OLA ड्राइवर ने ‘सबक सिखाने’ के लिए महिला को किया गाड़ी में बंद और फिर...

महिला के अनरोध के बाद आरोपी चालक ने कैब के सभी दरवाजों को जानबूझकर किया था बंद

OLA ड्राइवर ने ‘सबक सिखाने’ के लिए महिला को किया गाड़ी में बंद और फिर...
फाइल फोटो
  • महिला के साथ बैठे युवक ने की भी बदसलूकी
  • ऑफिस के गार्ड को बाद में महिला ने की शिकायत
  • पुलिस को दूसरे युवक की भी है तलाश
मुंबई: मुबंई मे एक महिला को शेयरिंग कैब लेना इतना भारी पड़ा कि उसे खुदको बचाने के लिए चलती कार से उतरना पड़ा. महिल ने बाद में घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, महिला ने माटूंगा से गोरेगांव अपने ऑफिस जाने के लिए OLA की शेयरिंग कैब बुक की थी.

यह भी पढ़ें: ओला कैब के ड्राइवर ने दरवाजा लॉक कर महिला यात्री को दबोचा

मिड डे अखबार के अनुसार गोरेगांव से चलते ही उस कैब में एक और युवक आया, जिसे मलाड जाना था. कैब चालक ने गोरेगांव पहुंचने के बाद महिला के ऑफिस से कुछ दूरी पर कैब रोक दी. महिला ने जब कैब चालक से ऑफिस के पास छोड़ने की बात कही तो आरोपी कैब चालन ने ऐसा करने से मना कर दिया. इसपर महिला ने उसे बताया कि उसके पैर में तेज दर्द है और वह यहां से ऑफिस पैदल नहीं जा सकती. महिला और चालक के बीच बात हो ही रही थी कि कैब में बैठे दूसरे युवक ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. इसी दौरान चालक ने कैब के सभी डोर को बंद कर दिया था. युवक ने महिला को कहा कि आपके के पास कोई  काम नहीं है, लेकिन मुझे काम पर जाना है. युवक ने चालक से कैब चलाने को कहा. महिला का आरोप है कि इस दौरान उसने कैब से बाहर निकलने की कई बार कोशिश की लेकिन कैब में बैठे युवक ने उसे कैब का दरवाया खोलने नहीं दिया.

VIDEO: कैब में हुई लड़की के साथ छेड़छाड़


महिला ने जैसे-तैसे चलती कैब से बाहर निकली और बाद में घटना की सूचना अपने ऑफिस की सिक्यूरिटी गार्ड को दी लेकिन तब तक आरोपी कार चालक मौके से जा चुका था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Molestation In Cab, Women Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com