विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2017

चलती ट्रेन में लूटपाट के चलते गिरने से महिला की मौत, बेटे के एडमिशन के लिए आई थी दिल्ली

जयपुर से दिल्ली आ रही एक महिला ट्रेन से उस वक्त गिर गई जब कुछ बदमाश उसका पर्स छीनने की कोशिश कर रहे थे.

चलती ट्रेन में लूटपाट के चलते गिरने से महिला की मौत, बेटे के एडमिशन के लिए आई थी दिल्ली
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • महिला जब पुरानी दिल्ली स्टेशन पर उतरने वाली थी तभी हुई घटना
  • एक लड़के ने पर्स छीनने की कोशिश की और वह ट्रेन से नीचे गिर गई
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश जारी है
नई दिल्ली: जयपुर से दिल्ली आ रही एक महिला ट्रेन से उस वक्त गिर गई जब कुछ बदमाश उसका पर्स छीनने की कोशिश कर रहे थे. गिरने की वजह से महिला के हाथ और पैर कट गए. बाद में उसकी मौत हो गई. मामला शनिवार सुबह 6 बजे का है. महिला अपने बेटे के एडमिशन के लिए दिल्ली आ रही थी.

आरोपियों का कोई सुराग नहीं
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहले ट्रेन धीमी होने पर कुछ बदमाश गेट पर खड़ी महिला से पर्स छीनने लगे और इसी दौरान वह नीचे गिर गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

यह भी पढ़ें : मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 7 बोगियों से चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

VIDEO:  ट्रेन में लूटपाट के चलते गिरने से महिला की मौत
पुलिस मामले की जांच कर रही

रेलवे के जॉइंट कमिश्नर अजय चौधरी ने बताया कि महिला उतरने के लिए गेट पर खड़ी थी. तभी एक लड़के ने उनका बैग छीनने की कोशिश की. इस दौरान वह ट्रेन से गिर गई. पुलिस ने मौके का मुआयना किया है. पुलिस ने बताया कि योगा अहमदाबाद एक्सप्रेस से पिंकी बंसल अपने बेटे गौरव के एडमिशन के लिए दिल्ली आ रही थीं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Falls Off Train, Snatching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com