प्रतीकात्मक फोटो
- देर रात चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे एक नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म
- मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है
- सोलह वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के घर हुकुलगंज जाने के लिए निकली थी.
वाराणसी:
फ्रांस की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद बृहस्पतिवार की देर रात चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे एक नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो की तलाश जारी है.
पुलिस के अनुसार, शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी सोलह वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के घर हुकुलगंज जाने के लिए निकली थी. रास्ते में निखिल यादव नाम के एक युवक ने उसे हुकुलगंज छोड़ने की बात कही और उसे देर रात तक इधर-उधर घुमाता रहा. फिर किशोरी को लेकर वह चौकाघाट फ्लाईओवर के पास पहुंचा जहां उसने अपने तीन अन्य दोस्तों पिंटू, राहुल और बच्चेलाल को बुला लिया. चारों युवकों ने पुल के नीचे ही उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया और किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.
देर रात किसी राहगीर द्वारा सूचना पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को उसके घर पहुंचाया. पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 363, 5 जी पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
France, Gangrape, Varanasi, Minor Gangraped, UP Police