विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2018

यूपी के कन्‍नौज में चलती कार में मां के सामने बेटी से कथित गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दिनदहाड़े चलती बोलेरो में तमंचे के बल पर मां के सामने ही उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. गैंगरेप के बाद आरोपी मां-बेटी को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए.

यूपी के कन्‍नौज में चलती कार में मां के सामने बेटी से कथित गैंगरेप
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दिनदहाड़े चलती बोलेरो में तमंचे के बल पर मां के सामने ही उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. गैंगरेप के बाद आरोपी मां-बेटी को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए. राहगीरों की मदद से पीड़िता की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आरोपियों व बोलेरो की तलाश में जुट गई है. मामला जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में प्रतापपुर गांव के पास है. बताते हैं कि ठठिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी महिला का बेटा रेप के मामले में अनौगी जेल में बंद है. 

पांच नाबालिग लड़कों ने 'पॉर्न फिल्म' देखने के बाद 8 साल की बच्ची का किया रेप  

महिला और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी भाई से मिलने जेल जा रही थीं. आरोप है कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनौगी जेल मोड़ पर एक सफेद बोलेरो कार सवार चार लोगों ने मां व बेटी को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया. आरोप है कि दोनों के कार में बैठते के बाद बदमाशों ने मां के सिर पर तमंचा सटा दिया और उसके ही सामने बोलेरो सवार दो बदमाशों ने बेटी से दुष्कर्म किया. फिर चलती गाड़ी से मां-बेटी को फेंक दिया और फरार हो गए.

उत्तर प्रदेश : युवती से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, केस दर्ज कराने गई तो पुलिसकर्मी ने भी किया 'गलत काम'

पीड़ित मां-बेटी ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस अधीक्षक किरीट राठौर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया पीड़िता की मां के बयान में विरोधाभास है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां जिस सफेद बोलेरो की बात कर रही है, उसे किसी ने नहीं देखा. फिलहाल पुलिस दुष्कर्म के मामले को मानकर चल रही है, लेकिन कार्रवाई तभी होगी, जब इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने पर हो जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Gangraped, Gangraped In Moving SUV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com