विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

मध्यप्रदेश : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का बेटा जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल का बेटा फरार, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में हुई वारदात

Also Read in
मध्यप्रदेश : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का बेटा जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल पटेल को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है (फाइल फोटो).)
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के पुत्र प्रबल समेत सात गिरफ्तार
  • हमले में घायल चार लोगों में 50 वर्षीय होमगार्ड भी शामिल
  • 20 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित
भोपाल:

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के बेटे और भतीजे पर मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर के गोटेगांव में एफआईआर दर्ज हुई है. उन पर आरोप है कुछ लोगों पर कथित तौर पर जानलेवा हमले का. इस हमले में घायल हुए चार लोगों में से, 50 वर्षीय होमगार्ड ईश्वर राय को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं.
    
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना तब हुई जब दो युवक हिमांशु राठौर और राहुल राजपूत एक शादी से लौट रहे थे, उसी वक्त प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल के साथ गोटेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बिलाई बाजार इलाके में करीब आधी रात को उनके साथ विवाद हुआ था. आरोप है कि प्रबल और उसके सहयोगियों ने पहले दो लोगों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें होमगार्ड ईश्वर राय के घर ले गए. ईश्वर राय का बेटा पहले प्रबल पटेल और मोनू पटेल का करीबी था, लेकिन फिर अलग हो गया, उन्होंने राय के बेटे शिवम राय को बुलाया और उन पर डंडों और बेसबॉल के बल्ले से हमला किया. बेटे पर हमला होते देख, होमगार्ड बाहर आया, लेकिन उस पर भी हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.
            
पुलिस ने प्रबल पटेल और उसके छह सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 147, 48, 149 (दंगा करना), अपहरण (365), 294 (अपमानजनक व्यवहार) और 427 के तहत मामला दर्ज किया है.
     

नरसिंहपुर के एसपी गुरूकरण सिंह ने एनडीटीवी से कहा “हमने 20 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित की थीं. प्रबल पटेल समेत सात आरोपियों को गोटेगांव इलाके से ही गिरफ्तार किया गया है और मोनू पटेल सहित बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. ”
 

po4rav4c

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे और उसके साथियों द्वारा किए गए हमले में घायल एक व्यक्ति.

      
वहीं मोनू पटेल के पिता, बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल जो पूर्व में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री थे, उन्होंने इस पूरे प्रकरण को युवाओं के बीच विवाद का मामला करार देते हुए कहा है. “मेरा बेटा मोनू जबलपुर में था, जब घटना हुई थी, जबकि भतीजा प्रबल घटना के बाद मौके पर पहुंचा था. भोपाल में बैठे सत्तारूढ़ कांग्रेस के आकाओं के इशारे पर पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया है.

vqj2oar

   

दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री के बेटे, भतीजे और सहयोगी द्वारा पूरा हमला किया गया, ये मामला अवैध रेत खनन से जुड़ा था. सलूजा ने कहा  "देखो, कौन कानून तोड़ रहा है, यह कोई और नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार में स्वतंत्र प्रभार रखने वाले राज्यमंत्री के पुत्र और भतीजे हैं, जो कानून का शासन स्थापित करने के बारे में लंबे दावे करते हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Prahlad Singh Patel, Prabal Patel, Accused, Attempt To Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com