आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐप के जरिए नाबालिग लड़कियों के फोटो को मॉर्फ करने और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट खोलकर लकड़ियों से चैट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला विरार के अरनाला का है.
अरनाला पुलिस ने बाल यौन शोषण निवारण अधिनियम की धारा 354, 323, 504, 506 और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी आधारित अश्लील सामग्री के प्रकाशन के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को वसई कोर्ट ने 28 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
गिरफ्तार आरोपियों के नाम जीत निजाई और यश निजाई हैं. ये दोनों भाई हैं. दोनों अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं. आरोपी जीत निशाई ने AI ऐप के जरिए अपने ही गांव की कुछ लड़कियों की तस्वीरें मॉर्फ करके इंस्टाग्राम पर अपलोड की थीं साथ ही गांव के एक अन्य लड़के के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट खोलकर गांव की लड़कियों से इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर रहा था.
ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
जिस व्यक्ति के नाम पर फर्जी खाता खोला गया था, उसके भाई को जब इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीणों को आरोपी जीत निजाई पर संदेह हुआ. उन्होंने उसके घर जाकर उसका मोबाइल फोन चेक किया, तो पता चला कि उसके पास कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें हैं. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
इस संबंध में अर्नाला सागरी पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें वसई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं