विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2026

सर्द रात और कन्नौज की जेल से कंबलों की रस्सी बना फरार हो गए दो कैदी, पुलिस प्रशासन तलाश में जुटा

कन्नौज की अनौगी जिला जेल से दो कैदी कंबलों के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गए. प्रशासन ने जेलर समेत पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया है. (एनडीटीवी के लिए इसराइल खान की रिपोर्ट)

सर्द रात और कन्नौज की जेल से कंबलों की रस्सी बना फरार हो गए दो कैदी, पुलिस प्रशासन तलाश में जुटा
  • कन्नौज की अनौगी जिला जेल में रविवार रात 2 कैदी कंबलों की रस्सी बनाकर 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए
  • फरार कैदियों की गिनती सोमवार सुबह हुई, जिससे उनकी जेल से भागने की सूचना प्रशासन को मिली और हड़कंप मच गया
  • पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने तुरन्त जेल का दौरा कर फरार कैदियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए
कन्नौज:

यूपी के कन्नौज की जेल में ऐसा खेल हुआ कि प्रशासन के होश उड़ गए. रविवार रात अनौगी स्थित जिला जेल की ऊंची दीवारें दो बंदियों के लिए कोई अड़चन नहीं रहीं. कंबलों को रस्सी बनाकर उन्होंने 22 फीट ऊंची दीवार को भी फांद दिया और जेल से फरार हो गए. कैदियों के जेल से भागने का पता तब चला जब सोमवार सुबह कैदियों की गिनती हुई, कैदियों के भागने की खबर मिलते ही पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. लापरवाही के आरोप में जेलर, डिप्टी जेलर समेत पांच कर्मियों को नाप दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

कंबलों के सहारे फांद दी जेल की ऊंची दीवार

जिला कारागार में दो कैदियों के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री सदर तहसील में चल रहे समाधान दिवस कार्यक्रम को छोड़कर जिला जेल अनौगी पहुंच गये. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ‘पाक्सो एक्ट' में बन्द ठठिया थानाक्षेत्र के मलगंवा गांव के डिंपी उर्फ शिवा एवं हथियार कानून में बंद थानाक्षेत्र के हजरापुर गांव के अंकित कम्बलों के सहारे दीवार लांघकर रविवार रात फरार हो गये.

ये भी पढ़ें : झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: हत्या या हादसा?

आखिर जेल से कैसे भाग निकले कैदी

सोशल मीडिया पर जो खबरें और वीडियो सामने आ रही है, उसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले, ये तब हुआ जब रात जेल में न्यू ईयर पार्टी थी. तभी मौका पाकर दोनों कैदियों ने कंबलों को बांधकर रस्सी बनाई और भाग गए. हालांकि हम इस तथ्य की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि क्या न्यू ईयर पार्टी पर मौका पाकर दोनों कैदी जेल से भागने में कामयाब रहे. कुमार के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे जब गिनती हुई तो दो कैदी कम पाये गये. 

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों कैदियों ने ठंड में मिले कंबल को काटकर पहले उसकी रस्सी बनाई, फिर उसी से जेल की दीवार फांद फरार हो गए मामले की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम, एसपी जेल पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी. फरार कैदियों की तलाश के लिये दो डिप्टी जेलर सहित कई टीमें लगायी गई हैं. डीएम का कहना है की ये बंदी रक्षकों की बड़ी चूक है, उन पर कार्रवाई होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

तालग्राम थाना क्षेत्र से एक चोरी के आरोपी अंकित को जून माह में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वहीं पर पॉक्सो का आरोपी ठठिया निवासी डिम्पी जेल में बंद था. इन दोनों को एक ही बैरक में रखा गया था. दोपहर को जब बाहर निकालने के दौरान कैदियों कि गिनती की गई तो दो कैदी कम निकले. कैदी कम होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. जब जांच की गयी तो महिला बैरक के पीछे की दीवार पर कंबल की रस्सी मिली, जिससे पता चला के कंबल की रस्सी बना अंकित और डिम्पी फरार हुए हैं.

जेल अधीक्षक ने क्या कुछ बताया

जेल में तैनात सिपाहियों ने जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुन्द को दो कैदियों के भागने की जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनो भागे कैदियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने प्रथम दृष्टया जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर ‘जेलर' विनय प्रताप सिंह एवं ‘डिप्टी जेलर' बद्री प्रसाद को निलंबित करने का आदेश दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : प्रयागराज में बड़े बेटे ने ही परिवार के 3 लोगों की बिछा दी लाशें, कुएं में मिले शव

डीएम ने जेल वार्डन शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा एवं नवीन कुमार को भी निलंबित करने का आदेश दिया. जिलाधिकारी ने कहा है कि कारागार सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannauj Jail Escape, UP Prison Break, Inmates Flee Using Blankets, Jailer Suspended, Deputy Jailer Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com