कन्नौज की अनौगी जिला जेल में रविवार रात 2 कैदी कंबलों की रस्सी बनाकर 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए फरार कैदियों की गिनती सोमवार सुबह हुई, जिससे उनकी जेल से भागने की सूचना प्रशासन को मिली और हड़कंप मच गया पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने तुरन्त जेल का दौरा कर फरार कैदियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए