विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2017

बॉस के कहने पर महिला कर्मचारी की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचींं, गिरफ्तार

बॉस के कहने पर महिला कर्मचारी की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचींं, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
हैदराबाद: अपने बॉस के कहने पर अपनी पूर्व सहयोगी का कथित तौर पर फोटो लेने और वीडियो बनाने के आरोप में एक कंसल्टेंसी फर्म की महिला कर्मचारी और फर्म के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की पहचान हायमा कंसल्टेंसी के एमडी ए शिवैया और 30 वर्षीय टेलीकॉलर के रूप में की गई.

साइबराबाद पुलिस की एक विज्ञप्ति के मुताबिक फार्मा कंपनी में अधिकारी शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि पहले जब वह कंसल्टेंसी में काम करती थी तब वह आरोपी महिला के साथ एक होस्टल में एक ही कमरे में रहती थी.

आरोपी महिला ने शिवैया के कहने पर अपने मोबाइल से कपड़े बदलते हुए उसका वीडियो बनाया और फोटो लिया. दोनों आरोपियों को महिला का शीलभंग करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अश्लील वीडियो, Obscene Video, हैदराबाद, Hyderabad, आपत्तिजनक तस्वीरें, Objectionable Photos, Outraging Modesty, शीलभंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com