विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद 1KM तक घसीटा, फिल्म देखकर घर जा रही स्कूटी सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Telangana News: कर्नाटक नंबर की DCM ने हैदराबाद में एक स्कूटी सवार दंपति को कुचल दिया. हादसे में बाद चालक महिला को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला का पति गंभीर रूप से घायल है.

टक्कर मारने के बाद 1KM तक घसीटा, फिल्म देखकर घर जा रही स्कूटी सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल
Hyderabad Road Accident: डीसीएम को पुलिस ने किया जब्त, आरोपी चालक फरार.

Hyderabad Hindi News: तेलंगाना के हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. दंपति मूवी देखकर घर जा रहे थे, इस दौरान एक डीसीएम ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक ने डीसीएम नहीं रोकी और वह स्कूटी समेत महिला को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर डीसीएम को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक फरार हो गया. 

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार दंपति केरल का रहने वाला था. वे हैदराबाद के मलाबार गोल्ड स्टोर में काम करते थे. हादसे में 22 साल की हनिया आयशा की मौत हो गई, जबकि उनके पति अब्दुल बासित (26) गंभीर रूप से घायल हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, दंपति कुकटपल्ली में फिल्म देखकर स्कूटी से अपने घर महेश्वरम लौट रहे थे. साइबराबाद के माधापुर स्थित माइंडस्पेस के पास एक DCM वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद अब्दुल बासित सड़क पर गिर गए. लेकिन हनिया स्कूटी के नीचे फंस गए. 

Video: ब्रेक लगाने पर घिसटा... ट्रक से टकराया ट्रेलर, नेशनल हाईवे पर पलटा, CCTV में कैद हुआ हादसा 

एक किलोमीटर बाद लोगों ने रुकवाई डीसीएम  

हादसे के बाद चालक ने DCM नहीं रोकी और वह महिला समेत स्कूटी को घसीटता रहा. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने DCM का पीछा किया और करीब एक किलोमीटर बाद  किसी तरह उसे रोका. लेकिन मौका मिलते ही चालक मौके से फरार हो गया.

दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के पास भीषण हादसा, नेशनल हाईवे पर 3 ट्रेलर भिड़े, मदद के लिए आए युवक की मौत

कर्नाटक नंबर की डीसीएम जब्त, क्लीनर हिरासत में 

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने वाहन के क्लीनर को पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कर्नाटक नंबर की DCM को जब्त कर लिया है, उससे चालक को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Road Accident,  Hyderabad News,  Hyderabad Crime News,  Telangana News,  Telangana Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com