विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

प्रेम संबंध छिपाने के लिए महिला ने नवजात बेटे का गला घोंटकर नहर में फेंका शव

गुजरात में 30-वर्षीय एक महिला को अपने डेढ़ महीने के पुत्र को मार डालने तथा शव को नहर में फेंक देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Also Read in
प्रेम संबंध छिपाने के लिए महिला ने नवजात बेटे का गला घोंटकर नहर में फेंका शव
प्रतीकात्मक फोटो
कैरा (गुजरात):

गुजरात में 30-वर्षीय एक महिला को अपने डेढ़ महीने के पुत्र को मार डालने तथा शव को नहर में फेंक देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी. एक अधिकारी के अनुसार, वारदात नज़दीकी कैरा जिले में हुई, तथा बच्चे का शव 23 मई को बरामद हुआ था.अधिकारी ने बताया, इलाके के कई अस्पतालों में की गई जांच के अलावा स्थानीय निकायों के जन्म रजिस्टरों की पड़ताल के बाद पुलिस आरोपी आशा राठौड़ तक पहुंची, जिसने हाल ही में नडियाड सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था. 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जहां BJP की सरकार, वहां मॉब लिंचिंग

कठलाल पुलिस थाने के अधिकारी डी.के. राउल ने बताया कि महिला की विवाह वर्ष 2009 में हुआ था, और उसकी दो संतान हैं, लेकिन वह अपने पति के साथ वर्ष 2015 से अलग रह रही है, और कोर्ट में केस लड़ रही है.अधिकारी के मुताबिक, "जब पुलिस आरोपी के घर उसके बच्चे के बारे में पूछताछ करने पहुंची, तो शुरू में उसने कहा कि बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन लगातार की गई पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया..."

पायल तड़वी आत्महत्या : डॉक्टरों ने कारण बताया रैगिंग, कर्मचारियों ने कहा- जातीय टिप्पणी

पुलिस अधिकारी के अनुसार, "उसने हमें बताया कि बच्चे का जन्म किसी और पुरुष के साथ उसके संबंधों के परिणामस्वरूप हुआ था... समाज से मिल सकने वाली निंदा से बचने के लिए उसने बताया कि उसने बच्चे का गला घोंट दिया, और शव को नहर में फेंक दिया..." पुलिस ने बताया कि महिला पर हत्या का आरोप लगाया गया है, और उसे अदालत द्वारा पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है.

(इनपुट PTI से) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com