दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के किशनगढ़ इलाक़े में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू मार कर हत्या
- एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू मार कर हत्या
- यह घटना सुबह तक़रीबन 5 बजे की है
- मिथिलेश परिवार के साथ दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में रहते थे.
नई दिल्ली:
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के किशनगढ़ इलाक़े में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है. यह घटना सुबह तक़रीबन 5 बजे की है. बताया जा रहा है कि मिथिलेश जोकि पेशे से कॉन्ट्रेक्टर थे अपने परिवार के साथ दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में रहते थे.
दिल्ली : कुत्ते को लगी टक्कर के बाद विजेंद्र की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मिथिलेश (45), उसकी पत्नी सिया (42) और बेटी नेहा (16) की हत्या कर दी गई जबकि मिथिलेश का 19 साल का बेटा मामूली रूप से घायल हुआ है. मिथिलेश के साले के मुताबिक, उनके बेटे का कुछ साल पहले अपहरण हुआ था. मिथिलेश जिस बिल्डिंग में रहता था उस बिल्डिंग में छह फ़्लैट है, जिसमें एक फ्लैट मिथिलेश का है. मिथिलेश यूपी के कन्नौज का रहने वाला था. पूरे मामले की जांच अभी जारी है.
दिल्ली : तैमूर नगर में रूपेश की हत्या के बाद नशे के सौदागरों की हो रही धरपकड़
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देख रही है. वारदात सुबह 5 बजे की है और बिल्डिंग का मेन गेट भी अंदर से बंद बताया जा रहा है. पुलिस मिथिलेश के बेटे से पूछताछ कर रही है. तीन हत्याओं की वजह अब तक साफ नहीं है.
VIDEO: दिल्ली में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Murder In Kishangarh, Murder In Delhi, Three People Of A Family Killed