उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए जाने के बाद गोवा ले जाए जा रहे एक 32 वर्षीय शख्स ने मुंबई हवाई अड्डे से छलांग लगाकर भाग गया. एक पुलिसकर्मी ने उसका पीछा किया, लेकिन वह उसके हाथ नहीं आ सका. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि इमाद वसीम खान को बुधवार को सुबह करीब 6 बजे गोवा पुलिस की एक टीम अपने साथ लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. इसी दौरान वह दुस्साहस करके भाग गया. उन्होंने बताया कि खान के खिलाफ गोवा के मापुसा में कथित रूप से गलत तरीके से बंधक बनाने, जानबूझकर चोट पहुंचाने और खुद को लोक सेवक बताने के आरोप में मामले दर्ज हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गोवा पुलिस ने हाल ही में इनपुट के आधार पर खान को गृहनगर यूपी के सहारनपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया था.
दो पुलिसकर्मी मुंबई के लिए उड़ान भरकर टर्मिनल 2 पर पहुंचे थे. जब एक पुलिसकर्मी एयरपोर्ट स्टाफ से टी1 के बारे में पूछ रहा था, जहां से उन्हें गोवा के लिए उड़ान भरनी थी, तो खान दूसरे पुलिसकर्मी के चंगुल से भाग निकला.
मुंबई के सहार पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार पुलिसकर्मी ने उसका पीछा किया, लेकिन खान एयरपोर्ट से भाग निकला और एक कार में बैठ गया.
अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि पुलिसकर्मी ने खान को कार से बाहर खींचने की भी कोशिश की, लेकिन वह हाथापाई के बावजूद बाहर नहीं आया और वाहन में बैठकर भाग गया.
अधिकारी ने कहा कि गोवा के दो पुलिसकर्मियों ने खान का पता लगाने में विफल रहने पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
अधिकारी ने बताया कि खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
यह भी पढ़ें -
VIDEO: लव मैरिज से नाखुश मां ने की दुल्हन के किडनेप की कोशिश, मेहमानों पर छिड़का मिर्च पाउडर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं