प्रतीकात्मक फोटो.
- ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
- मरा समझकर पास के पुनपुन नदी में फेंका
- पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
पटना:
बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता की गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की और उसे मरा समझकर पुनपुन नदी में फेंककर फरार हो गए. लड़की की सांसें चल रही थीं. जब उसे होश आया तो किसी तरह हाथ-पांव मारते वह नदी के दूसरे छोर पहुंची. फतुहा के सुकुलपुर फोरलेन के नीचे एक फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया गया.
यह भी पढ़ें : सामूहिक बलात्कार मामले में BJP के पूर्व सांसद के पुत्र सहित चार को जेल
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी तरह लड़की नदी के दूसरे छोड़ तक पहुंची और थाने जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई. एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर डीएसपी अनोज कुमार ने दलबल के साथ छापेमारी शुरू की. छात्रा की निशानदेही पर फतुहा जेठुली गांव के प्रेमी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गौतम के अलावा रिस्की उर्फ गुलशन, पंकज कुमार और बाबा उर्फ धर्मेंद्र राय भी पकड़े गए हैं. पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है. मौका ए वारदात से लड़की के कपड़े भी पुलिस को मिले हैं, जिसे एफएसएल के लिए भेजा जाएगा.
यह भी पढ़ें : मेरठ में दो महिलाओं के साथ सामूहिक गैंगरेप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
वीडियो देखें : जेवर गैंगरेप और हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने के लिए बुलाया था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ब्वॉयफ्रेंड गौतम ने साजिश के तहत छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया था. पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है. गौतम ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया था. वहां से वह उसे बंद पड़ी फैक्ट्री में ले गया. इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fatuha, Gangrape