- कांस्टेबल ने कार चालक को रोकने की कोशिश की थी
- पुलिस ने दर्ज किया मामला
- अस्पताल में चल रहा है कांस्टेबल का इलाज
गुड़गांव में एक बार फिर बेकाबू रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस कांस्टेबल (Gurgaon Police) को न सिर्फ टक्कर मारी बल्कि उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया. पुलिस (Gurgaon Police) के अनुसार घटना सोमवार की है. पुलिस अधिकारी (Gurgaon Police) ने बताया कि गुड़गांव सेक्टर 65 में पुलिस कांस्टेबल (Gurgaon Police) ने आरोपी कार चालक को जांच के लिए रुकने को कहा. लेकिन कार चालक रुकने की जगह बैरिकेड पर टक्कर मारते हुए मौके से भागने लगा. इसके बाद कांस्टेबल (Gurgaon Police) ने कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके ऊपर ही कार चढ़ा दी. जैसे-तैसे करके कांस्टेबल ने कार के बोनट को पकड़कर किसी तरह से कार के नीचे जाने से खुदको बचा लिया.
यह भी पढ़ें: बेकाबू कार ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
इसके बावजूद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार से कार भगाता रहा. आखिरकार करीब एक किलोमीटर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना में घायल कांस्टेबल का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि बीते एक महीनें के अंदर इस तरह की यह तीसरी घटना है. इससे पहले पिछले महीने रॉन्ग साइड से आ रहे कार चालक को रोकना एक ट्रैफिक कांस्टेबल पर भारी पड़ गया था.
यह भी पढ़ें: पांडव नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक और कार की टक्कर के बाद हुई थी झड़प
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि सिग्नेचर टॉवर चौक के पास ट्रैफिक पुलिस के कुछ जवान गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक कार चालक रॉन्ग साइड से कार लेकर आया था. रॉन्ग साइड से आती कार को देखकर ट्रैफिक कांस्टेबल ने उसे रुकने का इशारा किया था. ऐसा करते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल उस कार के आगे खड़ा हो गया था. लेकिन कार चालक ने कार रोकने की जगह ट्रैफिक कांस्टेबल पर ही कार चढ़ा दी थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक और हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मारी टक्कर, फल विक्रेता की मौत
ट्रैफिक कांस्टेबल ने खुदको बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गए. इसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी. आखिरी कार कुछ सौ मीटर तक कार भगाने के बाद अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कार चालक को रोक लिया. घटना में ट्रैफिक कांस्टेबल को मामूली चोटें भी आई. पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था.
VIDEO: कार ने मारी आठ लोगों को टक्कर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं