विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2017

बेटे ने शराब के लिए 100 रुपये न मिलने पर मां की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या

हत्या के बाद आरोपी युवक गांव की सरपंच के पति अंतर सिंह लोधी के पास काली माता के मंदिर के पास पहुंचा और उससे कहने लगा कि गांव में आज कौवे मंडरा रहे हैं, कुछ होने वाला है.

बेटे ने शराब के लिए 100 रुपये न मिलने पर मां की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
शिवपुरी: मध्य प्रदेश से मां बेटे के प्यारे रिश्ते को कलंकित करने वाली एक ताजा घटना सामने आई है जिसमें शराब के लिए एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी.

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में बेटे ने कथित तौर पर शराब के लिये 100 रुपये नहीं देने पर अपनी वृद्ध मां की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा ने बताया कि सिरसौद निवासी गिरजावाई सेन (75) की रविवार सुबह करीब छह बजे उसके बेटे संतोष सेन (35) ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और उसका शव कमरे में छुपा दिया.

यह भी पढ़ें : शराब पीकर हत्या करने वाले पिता को बेटे की गवाही पर मिली सजा

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी युवक गांव की सरपंच के पति अंतर सिंह लोधी के पास काली माता के मंदिर के पास पहुंचा और उससे कहने लगा कि गांव में आज कौवे मंडरा रहे हैं, कुछ होने वाला है.

उसकी अजीब सी बातों से ग्रामीणों को शक हुआ क्योंकि ग्रामीणों को पता था कि संतोष का बीती रात ही उसकी मां से विवाद हुआ था. ग्रामीणों ने उसके घर जाकर देखा तो वृद्धा गिरजाबाई का खून से सना शव कमरे में पड़ा हुआ था. शर्मा ने कहा कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या की वजह शराब के लिए मां द्वारा 100 रुपऐ नहीं देने के कारण उपजा विवाद था. पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है.

VIDEO : दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की हत्या​
  
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Mother Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com