विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

महिला का पर्स और मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटा, थाने में मौत

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस से कहा कि वह सोना चाहता है और फिर वह नहीं उठा.  अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

महिला का पर्स और मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटा, थाने में मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके की घटना
  • कई और बदमाश हो गए थे फरार
  • इलाज के बाद थाने ले आई थी पुलिस
नई दिल्ली: दिल्ली में लूट की कोशिश कर रहे है एक शख्स को भीड़ ने इतना पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की ओर से दायर शिकायत अनुसार दो लोग एक स्कूटर पर सवार होकर आए और उनमें से एक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया. जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके दो और साथियों ने वहां पहुंच उसे पीटना शुरू कर दिया. उसके शोर मचाने पर उनमें से एक ने उस पर चाकू से वार कर दिया. इस बीच, स्थानीय लोगों ने उनमें से एक को पकड़ लिया और अन्य तीन भाग निकले. पकड़े गए बदमाश रमेश की लोगों ने खूब पिटाई की. 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रमेश को भीड़ से बचाया और उसे अस्पताल ले गई. इलाज के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.  पूछताछ के दौरान उसने पुलिस से कहा कि वह सोना चाहता है और फिर वह नहीं उठा.  अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

( इनपुट भाषा से भी )
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Chain Snatcher, Crime News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com