विज्ञापन

तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की...सिंगर बादशाह को लॉरेंस गैंग से धमकी

मशहूर सिंगर बादशाह को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी का दावा किया गया है, हालांकि NDTV इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता.

तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की...सिंगर बादशाह को लॉरेंस गैंग से धमकी
टटीरी गाने से विवादों में बादशाह

बॉलीवुड के मशहूर पंजाबी सिंगर बादशाह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई है. हालांकि, NDTV इस पोस्ट की पुष्टि नहीं कर रहा है. धमकी भरे इस पोस्ट में रणदीप मलिक और अनिल पंडित की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पोस्ट की शुरुआत धार्मिक नारों के साथ की गई है और इसमें पानीपत के असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है.

फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा

सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा गया है कि पानीपत में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी रणदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेते हैं. इसमें आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोग हवाला कारोबार के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे. पोस्ट के मुताबिक, पहले उन्हें फोन कर चेतावनी भी दी गई थी.

ये भी पढ़ें : ‘टटीरी' गाने के विवाद में फंसे रैपर बादशाह, महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

“यह सिर्फ ट्रेलर है” – पोस्ट में चेतावनी

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि पानीपत की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है और “पूरी पिक्चर अभी बाकी है.” इसमें हवाला कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई है कि समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा.  पोस्ट के नोट सेक्शन में सिंगर बादशाह का नाम लेते हुए धमकी दी गई है. पोस्ट में लिखा है कि बादशाह पर हरियाणा की संस्कृति को खराब करने का आरोप लगाया गया है. इसमें यह भी दावा किया गया है कि वर्ष 2024 में उनके क्लब में “ट्रेलर” दिखाया गया था और अगली बार अंजाम और बुरा होगा.

ये भी पढ़ें ;  यूट्यूब से हटा बादशाह का 'टटीरी' गाना, अब विवाद पर सिंगर ने मांगी माफी, बोले- मैं हरियाणवी हूं

पोस्ट में कई गैंग के नामों का जिक्र

पोस्ट के अंत में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप को सलाम करते हुए कई नामों का जिक्र किया गया है. इनमें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, संपत नेहरा, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, काला राणा ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकर, आशीष मलिक (सोनीपत), कपिल मलिक (कोबरा), साहिल दुहान (हिसार) और अंकित (सिरसा) के नाम शामिल हैं. हालांकि NDTV इस सोशल मीडिया पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badshah Threat, Lawrence Bishnoi Gang, Social Media Threat Post, Panipat Firing Claim, Hawala Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com