विज्ञापन

मुंबई में 'चीनी हथियार' बेचने आए 3 वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुडे तार?

मुंबई एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने पंजाब और राजस्थान के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो नकली चीनी हथियार की फिराक में थे. इनमें से आरोपी वांटेड क्रिमिनल हैं, 2022 से हत्या के मामले में फरार चल रहे थे. आरोपियों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हो सकते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.

मुंबई में 'चीनी हथियार' बेचने आए 3 वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुडे तार?
Lawrence Bishnoi Gang Connection? Mumbai Police Seize FakeForeign Weapons and 45 Live Cartridges.

मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत बाहरी राज्यों से मुंबई में अवैध और विदेशी बनावट के नकली हथियार बेचने आए तीन शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग हथियारों के साथ मुंबई आ रहे हैं, जिसके बाद 22 मई की रात करीब 10:45 बजे सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के पास, पीडी मेलो रोड पर बने एक पब्लिक टॉयलेट के नजदीक जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को दबोचा गया. आशंका है कि तीनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. 

3 पिस्तौल और 45 कारतूस बरामद 

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने विदेशी बनावट की 3 पिस्तौल, मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस (गोलियां) बरामद किए हैं, जिन पर 'मेड इन चाइना' लिखा हुआ है. हालांकि, ये चाइनीज दिखने वाले नकली हथियार असल में कहां से लाए गए हैं, यह पुलिस की गहन जांच का हिस्सा है.

"गंगा मां की कसम अब कोई अपराध नहीं करूंगा", जेल से आते ही कुख्‍यात ने गंगा में बहाए हथियार; सीएम सम्राट का खौफ

राजस्थान और पंजाब के रहने वाले दो आरोपी वांटेड 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का पुराना और गंभीर क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है, जिसमें 24 वर्षीय जशनप्रीत मंगल सिंह और 24 वर्षीय सुखविंदर सिंह दोनों पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. तीसरा आरोपी अरबाज राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला है जिस पर पहले से ही 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इनमें से दो आरोपी साल 2022 से मर्डर के एक मामले में वांटेड चल रहे थे. पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी.

180 करोड़ का फ्रॉड, 1200 से ज्यादा की कमाई डूबी, मुख्य आरोपी फरार, जानें धोखाधड़ी से जुड़ा ये मामला है क्या

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की आशंका 

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पिछले कुछ दिनों से लगातार मुंबई के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे थे और यहां के लोकल अपराधियों को देसी कट्टा और ये नकली हथियार बेचने की फिराक में थे. मुंबई पुलिस कमिश्नर के हथियारबंदी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में इन सभी के खिलाफ एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी एंगल से बारीकी से तफ्तीश कर रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इन आरोपियों के तार खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Crime, Mumbai Crime News, Mumbai Police Weapon Seizure, Lawrence Bishnoi Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com