प्रतीकात्मक फोटो.
कोलकता:
पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर में स्पा-कम-ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 16 महिलाओं सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बर्धवान जिले के शहर के केंद्र क्षेत्र में एक हनी ट्रैप सक्रिय था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात एक नकली ग्राहक पार्लर में भेजा और मौके पर छापा मारा.
पुलिस ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक युवा व्यक्ति और 16 महिलाएं रंगे हाथ पकड़ी गईं. उन्होंने आगे कहा कि वह इलाके के अन्य स्पा और ब्यूटी पार्लर में नजर बनाए हुए हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं