विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

पत्‍नी की बेवफाई से दुखी पति ने जहरीले सांप से खुद को डसवाया, बनाया मौत का LIVE वीडियो

टेलीकास्ट के दौरान वालीव ने बताया कि वह पत्नी की बेवफाई से टूट चुका था. दरअसल, पति-पत्‍नी का तलाक हो चुका था, लेकिन वालीव पत्‍नी को भुला नहीं पाया था.

पत्‍नी की बेवफाई से दुखी पति ने जहरीले सांप से खुद को डसवाया, बनाया मौत का LIVE वीडियो
अर्सलान वालीव
  • पत्‍नी को क‍िसी और के साथ देखकर दुखी था अर्सलान
  • अर्सलान के यूट्यूब चैनल रूस में काफी लोकप्रिय थे
  • अपने ही पालतू सांप से खुद को कटवाया और जान दे दी
नई द‍िल्‍ली: दिल टूटने पर लगता है कि दुनिया ही उजड़ गई है और इसका असर भी सब लोगों अलग-अलग होता है. कोई आपे से बाहर चला जाता है तो कोई डिप्रेशन का श‍िकार हो जाता है. किसी को तन्‍हाइयां पसंद आने लगती हैं तो कोई काम में इस कदर खुद को डुबो लेता है कि उसकी याद ही न सता पाए. लेकिन एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी से बिछड़ने के गम में दिल दहला देने वाला रास्‍ता अख्‍तियार कर लिया.

नहीं पसीजा पिता का दिल तो बच्ची ने तोड़ा दम

जी हां, यहां बात हो रही है रूस के स्‍नेक एक्‍सपर्ट अर्सलान वालीव की. वालीव पत्‍नी के जाने का गम सहन नहीं कर पाया और उसने अपने जहरीले पालतू सांप से खुद को कटवाकर जान दे दी.  इतना ही नहीं, वालीव ने अपनी मौत का लाइव टेलीकास्ट भी किया. टेलीकास्ट के दौरान वालीव ने बताया कि वह पत्नी की बेवफाई से टूट चुका था. दरअसल, पति-पत्‍नी का तलाक हो चुका था, लेकिन वालीव पत्‍नी को भुला नहीं पाया था.

फेसबुक Live में दुनिया ने देखा मौत का पूरा माजरा, पुलिस से मजाक करने पर गंवाई जान

अर्सलान वालीव की उम्र 31 साल थी और वह पूर्व पत्‍नी के साथ यूट्यूब में कई चैनल भी चलाता था. पालतू सापों और बनबिलाव पर बना उनका यूट्यूब चैनल रूस में काफी लोकप्रिय था. बताया जा रहा है कि अर्सलान को जब पत्‍नी की बेवफाई के बारे में पता चला तो उसने उसकी खूब पिटाई की थी. हालांकि बाद में उसने लोगों के सामने अपने रवैये के लिए माफी भी मांगी थी. लेकिन घरेलू हिंसा के बाद उसकी पत्‍नी ने उससे तलाक ले लिया. शादी टूटने और पत्‍नी को किसी और के साथ देखकर अर्सलान इतना दुखी था कि उसने अपने पालतू काले रंग के मांबा सांप से खुद को कटवाया और अपनी मौत का लाइव वीडियो भी बना डाला. आपको बता दें कि काले रंग के मांबा सांप बहुत जहरीले होते हैं और ये दक्षिण व पूर्वी एशिया में पाए जाते हैं. मांबा सांप जिसे काट लेते हैं उसकी मौत 20 मिनट के अंदर  हो जाती है. 

मरने से एक दिन पहले उसने ऐलान किया था कि वह अपने मांबा सांप पर एक स्‍पेशल वीडियो बनाएगा. मौत के दिन उसने वीडियो लाइव करते हुए कहा, 'हाय, जो मुझे करना चाहिए अब उसका समय आ गया है. लाइवस्‍ट्रीम.' इसके बाद अर्सलान थोड़ी देर के लिए कैमरे से दूर चला गया. इस दौरान उसने सांप को बाहर निकालकर उससे खुद को कटवाया. हालांकि उसने सांप के काटने का मंजर शूट नहीं किया लेकिन लाइव वीडियो देख रहे लोगों ने उसकी आउच की आवाज सुनी थी. इसके बाद वह फिर कैमरे के सामने आया. वह दर्द से तड़प रहा था. इस लाइव टेलिकास्‍ट को देख रहे एक शख्‍स ने एंबुलेंस को भी बुलाया लेकिन अर्सलान को बचाया नहीं जा सका. 

VIDEO
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide Live Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com