विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

पूर्व मंत्री पर बलात्कार का मामला दर्ज, शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दिया

शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह पर एक विधवा महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज

पूर्व मंत्री पर बलात्कार का मामला दर्ज, शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दिया
पंजाब के पूर्व मंत्री शिरोमणि अकाली दल नेता सुच्चा सिंह लंगाह पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है.
  • सुखबीर सिंह बादल ने लंगाह का इस्तीफा तत्काल स्वीकार किया
  • महिला का आरोप- लंगाह ने 2009 से कई मौकों पर बलात्कार किया
  • सुच्चा सिंह लंगाह ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया
गुरदासपुर: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के एक पूर्व मंत्री पर एक विधवा महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है. सुच्चा सिंह लंगाह ने इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ की कार्रवाई बताते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया.

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लंगाह के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक महिला ने शिकायत दी कि सुच्चा सिंह लंगाह ने 2009 से कई मौकों पर उससे बलात्कार किया, जिसके बाद गुरुवार को रात में अकाली नेता पर मामला दर्ज कर लिया गया.

यह भी पढ़ें : राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर कांग्रेस से निलंबित

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘राजनीतिक प्रतिशोध के सबसे उपयुक्त उदाहरण हैं.’ उन्होंने कहा कि वह शनिवार को एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे.

VIDEO : दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार

एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा, ‘‘पीड़िता ने हलफनामा दिया और अपने आरोपों के समर्थन में पेन ड्राइव में एक वीडियो भी सौंपा.’’ उन्होंने कहा कि लंगाह पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 384 (फिरौती), 420 (ठगी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com