कर्नाटक के बेंगलुरु में 26 साल के राजस्थानी युवक डाला राम की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. मृतक डाला राम मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के दिवांडी गांव का निवासी था. वारदात 4 अप्रैल की रात वर्थुर थाना क्षेत्र के बालगेरे मेन रोड पर सार्वजनिक फुटपाथ पर हुई थी.