विज्ञापन

बीच सड़क पर पति ने पत्नी की गर्दन पर चलाया चाकू, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से लगातार विवाद चल रहा था. मामले को लेकर मदनायकानहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है

बीच सड़क पर पति ने पत्नी की गर्दन पर चलाया चाकू, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO

बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क उस वक्त थर्रा उठी, जब सरेआम एक पति अपनी पत्नी के लिए काल बन गया. बीच चौराहे पर उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी की गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वहां मौजूद लोग कुछ पलों के लिए सन्न रह गए, लेकिन फिर कुछ जांबाज स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाई और दरिंदे को काबू किया.

यह मामला बेंगलुरु के बाहरी क्षेत्र नीलमंगला के पास दासनपुरा इलाके का है, जहां एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय, जो मूल रूप से बिहार का निवासी है. आरोपी पति ने अपनी पत्नी सोनाली पर बीच सड़क जानलेवा हमला करने की कोशिश की. आरोपी संजय हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और घर से बाहर निकल रही सोनाली को रास्ते में रोक लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक संजय ने सोनाली को खींच लिया और बीच सड़क उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की कोशिश की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद युवाओं का एक समूह मौके पर पहुंचा और आरोपी को काबू में कर लिया. इस दौरान युवाओं ने संजय की पिटाई भी की और महिला को बचाने में सफलता पाई.

Latest and Breaking News on NDTV

हंगामे का फायदा उठाकर सोनाली किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब रही और मौके से भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से लगातार विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि यह दोनों की दूसरी शादी थी और वे बेंगलुरु में नई जिंदगी शुरू करने आए थे.

हाल के दिनों में संजय की शराब की लत के चलते दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए थे. इन्हीं विवादों से परेशान होकर सोनाली ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था, जिससे संजय गुस्से में आ गया और कथित तौर पर उसने हमले की साजिश रची. मामले को लेकर मदनायकानहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें : BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल हुई बाइक को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Husband Tries To Kill Wife, Bengaluru Road Attack Wife, Neelamangala Dasanapura Crime News, Husband Attack Wife Knife, Bengaluru Murder Attempt News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com