महाराष्ट्र के साइबर सिटी पुणे से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 65 साल के एक बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची का रेप किया. फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. बताया गया कि बच्ची आरोपी के घर बाहर खेल रही थी, उसी दौरान उसने बच्ची को पशुओं के बाड़े में ले गया और फिर उसके साथ दरिंदगी की. फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया. बाद में लापता बच्ची की तलाश हुई तो पूरी कहानी सामने आई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. पुणे दरिंदगी पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा, दोषी को जल्द से जल्द फांसी दिलाएंगे.
पुलिस की पकड़ में आने के बाद इस आरोपी की जब क्राइम हिस्ट्री खंगाली गई तो और चौंकाने वाले राज खुले. 65 साल का यह दरिंदा सीरियल रेपिस्ट निकला. 4 साल की मासूम बच्ची से पहले इसने सगी भतीजी और एक बुजुर्ग महिला के साथ भी दरिंदगी की थी. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी एक आदतन अपराधी है और पहले भी दो बार जेल जा चुका है. उस पर पहले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार का मामला दर्ज है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, 65 साल का एक व्यक्ति घर के सामने खेल रही बच्ची को पशुओं के बाड़े में ले गया, उसके साथ रेप किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया.
आरोपी के पशुओं के बाड़े में मृत मिली बच्ची
जब दोपहर में बच्ची लापता हो गई, तो उसकी तलाश की गई और वह पशुओं के बाड़े में मृत पाई गई. स्थानीय CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी बच्ची को बाड़े की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिससे इस अपराध का खुलासा हुआ. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची छुट्टियों में अपनी दादी के घर आई हुई थी.
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
संदिग्ध आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है. इस घटना के बाद गांव वाले काफी आक्रोशित हो गए हैं. उन्होंने यह रुख अपना लिया है कि जब तक आरोपी को उनके हवाले नहीं कर दिया जाता, तब तक वे बच्ची के शव को वहां से नहीं उठाने देंगे. गांव वालों ने पशुओं के बाड़े के सामने ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस घटना पर एनसीपी शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले ने भी प्रतिक्रिया दी है.
सुप्रिया सुले ने लिखा- दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए
सुप्रिया सुले एक अक्स पोस्ट में लिखा- मैंने पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक से नसरापुर में हुई उस अमानवीय घटना के संबंध में बात की है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दरिंदे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. मैं इस मामले पर सरकार और प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूँ, और पीड़ित को न्याय दिलाने के प्रयास जारी हैं.
अपने साथी नागरिकों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि हम सभी का यह साझा मत है कि अपराधी को कठोरतम दंड मिलना चाहिए और पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए. पुलिस प्रशासन ने इस मुद्दे पर हम सभी द्वारा अपनाए गए कड़े रुख का संज्ञान लिया है. कृपया, हम सभी इस मामले में संयम बनाए रखें. इस मामले में दोषी पक्ष के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
नसरापूर येथील अमानुष आणि मानवतेला काळीमा फासणाऱ्या घटनेबाबत माझे पुणे ग्रामीण पोलीस अधीक्षक यांच्यासोबत बोलणे झाले आहे. हे दुष्कृत्य करणाऱ्या नराधमावर कठोरात कठोर कारवाई करण्याचे आश्वासन त्यांनी दिले आहे. मी याबाबत सातत्याने शासन आणि प्रशासनाच्या संपर्कात असून पिडितेला न्याय…
— Supriya Sule (@supriya_sule) May 2, 2026
लोगों ने विरोध में बाजार किया बंद
पुलिस प्रशासन गांव वालों से बातचीत कर रहा है, लेकिन गांव वाले फिलहाल कुछ भी सुनने के मूड में नहीं हैं. दिल दहलाने वाली यह वारदात पुणे के भोर तालुका के नसरापुर गांव की है. जहां इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को पूरी तरह से बंद रखा गया. यह बंद उस घटना के एक दिन बाद हुआ, जिसमें कथित तौर पर चार साल की एक बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई थी.
यह बंद नसरापुर व्यापारी संघ और स्थानीय निवासियों द्वारा बुलाया गया था, जिसे दुकानदारों का भी ज़बरदस्त समर्थन मिला; उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखीं. इस घटना की निंदा करने के लिए गांव वाले सुबह 10 बजे भैरवनाथ मंदिर से एक विरोध मार्च निकालने की तैयारी में हैं.
इनपुट- अजिंक्य
यह भी पढ़ें - 10 लोगों ने अलग-अलग होटल में 9वीं की छात्रा से किया रेप, 4 महीने तक लापता रही नाबालिग ने किया हैरतअंगेज खुलासा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं