विज्ञापन

पुणे में 15 महीनों में पकड़ी गईं 150 बांग्लादेशी महिलाएं, हिरासत में ली गई अवैध रूप से रह रहीं कुल 52 महिलाएं

Action Against Illegal Immigrents: पुणे पुलिस शहर में पिछले 15 महीनों में बांग्लादेशा नागरिकों के खिलाफ चला रही है और इस अभियान में अब तक कुल 150 बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. इनमें से 130 नागरिकों को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है. बताया जाता है कि अकेले बुधवार पेठ इलाके से अब तक 52 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है.

पुणे में 15 महीनों में पकड़ी गईं 150 बांग्लादेशी महिलाएं,  हिरासत में ली गई अवैध रूप से रह रहीं कुल 52 महिलाएं
MAHARASHTRA GOVERNMENT, ILLEGAL IMMIGRENTS

Bangladesi Illegal Immigrents Caught: महाराष्ट्र के पुणे शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे एक अभियान में पिछले 15 महीनों में कुल 150 महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. पुणे पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज करते हुए कुल 52 महिलाओंं को हिरासत में भी लिया है. 

पुणे पुलिस शहर में पिछले 15 महीनों में बांग्लादेशा नागरिकों के खिलाफ चला रही है और इस अभियान में अब तक कुल 150 बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. इनमें से 130 नागरिकों को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है. बताया जाता है कि अकेले बुधवार पेठ इलाके से अब तक 52 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें-पुणे में केमिकल कंपनी में गैस लीक से हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद चलाया गया रेस्क्यू अभियान

बांग्लादेशी महिलाएं बुधवार पेठ में फर्जी पहचान पत्र बनवाकर रह रही थीं

पुणे पुलिस ने इस पूरे अभियान के दौरान अब तक कुल 32 मामले दर्ज किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि पकड़ी गईं बांग्लादेशी महिलाएं फर्जी पहचान पत्र बनवाकर बुधवार पेठ में रह रही थीं और काम कर रही थीं. पकड़ी गई महिलाओं में सबसे अधिक संख्या ऐसी महिलाओं की है, जो सीधे-सीधे में देह व्यापार में शामिल है, जिसके चलते बुधवार पेठ में धंधा चलाने वाले एजेंट्स और पुलिस के निशाने पर हैं.

अभियान के तहत 'बुधवार पेठ' में पुणे पुलिस ने छापेमारी को अंजाम दिया

बीते 28 अप्रैल रात को पुणे के 'बुधवार पेठ' इलाके में पुलिस ने बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया और 'डिस्को' और 'माचिस' नामक इमारतों से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया. इनमें 11 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल थे. जांच में पता चला कई महिलाएं फर्जी आधार कार्ड और अन्य भारतीय पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर शहर में रह रही हैं. पकड़ी गई कई महिलाएं मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति के नेटवर्क से जुड़ी पाई गई थीं.

ये भी पढ़ें-पुणे में बंगले में गांजे की खेती कर रहा था युवक, छापेमारी में उगते मिले 41 पौधे, आवास से ही करता था ट्रेड!

Latest and Breaking News on NDTV

दो वर्षों में कुल 57 बांग्लादेशी महिलाओं को डिपोर्ट कर चुकी है पुणे पुलिस

उल्लेखनीय है पुणे पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज किया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साल 2025 से अप्रैल 2026 के बीच पुणे पुलिस के ज़ोन I ने कुल 89 बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है और पिछले दो वर्षों में कुल 57 बांग्लादेशी महिलाओं को डिपोर्ट कर चुकी है, जबकि वर्तमान में 32 महिलाएं पुलिस की निगरानी में हैं और उनकी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें-मीरा रोड चाकू कांड मामले में चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका रिटर्न जैब जुबेर अंसारी के बेहद खतरनाक थे मंसूबे?


 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Maharashtra Government, Illegal Immigrents Apprehended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com