विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

सूखी मछली के नाम पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 130 किलो गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार इलाके में बीते लंबे समय से सक्रिय था गिरोह. अलग-अलग राज्यों से भी जुड़े हैं आरोपियों के तार.

सूखी मछली के नाम पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 130 किलो गांजा बरामद
  • पुलिस ने चलाया है विशेष अभियान
  • पिछले महीने भी पकड़े गए कई आरोपी
  • अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बेंगलुरु पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो मादक पदार्थों (गांजे) की तस्करी करता था. खास बात यह है कि आरोपी युवक गांजे की महक छिपाने के लिए घर के बाहर मछली सुखाते थे ताकि आसपास रहने वाले लोगों को गांजे की महक न जा पाए. गिरोह के 8 सदस्‍य पुलिस के हत्‍थे चढ़े हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 130 किलो गांजा भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अलग-अलग राज्य में सक्रिय तस्कर शामिल हैं. पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना नवीन था जो मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन्स डे पर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की यह तरकीब पड़ी भारी, हुए गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस कमीशनर टी सुनील कुमार ने बताया कि गिरोह का मुखिया नवीन गांजे की महक को छिपाने के लिए अपने घर के आसपास सूखी समुद्री मछली रखता था. ताकि इसके महक की वजह से घर के आसपास रहने वाले लोगों को गांजे की महक का पता न चले. गौरतलब है कि बीते कुछ महीने से बेंगलुरु पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: फिरौती के लिए रिश्तेदार ने ही की बच्चे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया था कि विशाखापट्टनम मादक पदार्थों के व्यापार का बड़ा ट्रांजिट पॉइंट बनकर उभरा है वहीं कर्नाटक के चामराज नगर और इसके आसपास के इलाके में गांजे की खेती बड़े स्तर पर हो रही है.

VIDEO: इलाहाबाद में गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग.


ध्यान हो कि पिछले साल दिसम्बर में  बेंगलुरु पुलिस ने 26 किलो मारिजुआना के साथ राचप्पा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था. वह चामराज नगर से 8 साल पहले बेंगलुरु दिहाड़ी मजदूर के तौर पर आया था और पिछले साल उसने 40 लाख रुपये का आयकर रिटर्न भरा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com