उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लाला लाजपत राय स्मारक (एलएलआरएम) मेडिकल कॉलेज के वार्ड से एक दिन का एक नवजात शिशु चोरी हो जाने का एक मामला सामने आया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने इस सिलसिले में दर्ज की गई एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव निवासी नीनू की पत्नी डॉली ने अस्पताल में सोमवार को एक शिशु को जन्म दिया था.
पुलिस ने कहा कि नीनू के मुताबिक, वार्ड में एक युवक ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए उससे कहा था कि उसका भी एक मरीज भर्ती है. मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे युवक ने उससे कहा कि नर्स ने टीका लगाने के लिये बच्चे को लाने को कहा है. पुलिस ने बताया कि नीनू ने उस युवक पर भरोसा करके उसे बच्चा दे दिया, लेकिन जब वह एक घंटे बाद भी नहीं लौटा तो उसे संदेह हुआ. लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह (युवक) नहीं मिला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और नवजात शिशु को सकुशल बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है.
वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर सी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवक बच्चे को ले जाते हुए नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही एक महिला की गोद से एक बच्चा को चुरा लिया गया था. बाद में वो बच्चा सोमवार (29 अगस्त,2022) को फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद हुआ था. पुलिस के मुताबिक, यह बच्चा पार्षद ने कथित तौर पर हाथरस के बच्चा चोर गिरोह संचालक दम्पति से एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था. बहरहाल, बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए महिला पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं