फोर्टिस हॉस्पिटल का कैश लूटने की फिराक में थे, पुलिस मुठभेड़ में धरे गए लुटेरे (प्रतीकात्मक फोटो)
नोएडा:
यूपी के नोएडा में चेकिंग के दौरान शुक्रवार देर शाम सेक्टर-58 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तथा दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो बाइक, एक पिस्टल और दो तमंचा बरामद किए हैं.
पढ़ें : बांदा में फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
पकड़े गए बदमाश शातिर लुटेरे हैं जिन्होंने खुलासा किया कि वे फोर्टिस अस्पताल का कैश लूटने की फिराक में थे जो कि कैश वैन से जमा होने के लिए जाता है. पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ लूट व छिनैती के कई मामले दर्ज हैं.
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम थाना सेक्टर-58 प्रभारी अनिल प्रताप सिंह सिपाहियों के साथ डी पार्क सेक्टर-62 में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. उसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवकों को उन्होंने रुकने का इशारा किया.
पुलिस के पास आते ही बदमाश बाइक से उतरकर पुलिस कर्मियों पर फायर करते हुए पार्क के अंदर भागे. पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग की. फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा दो बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. वहीं एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.
VIDEO- यूपी सीएम के आदेश से फ्लैट खरीददारों में आस जगी
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जिसकी पहचान विजय नगर गाजियाबाद निवासी आजम और पकड़े गए बदमाशों की पहचान कुडिय़ा गढ़ी, मंसूरी, गाजियाबाद निवासी विजय तथा गोंडा अलीगढ़ निवासी तरुण के रूप में हुई है.
इनपुट- भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Noida Police Encounter