विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

मामा ने मारा थप्पड़ तो बदला लेने के लिए भांजे का कर दिया कत्ल

लिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे विकासपुरी के केशवपुर गांव में घटी, जहां हमलावरों ने 18 वर्षीय रियाज की चाकू घोंप कर हत्या कर दी.

मामा ने मारा थप्पड़ तो बदला लेने के लिए भांजे का कर दिया कत्ल
  • विकासपुरी इलाके की है घटना
  • मृतक के मामा ने आरोपी को मारा था थप्पड़
  • मामले की जांच में जुटी है पुलिस
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में मामा द्वारा मारे गए थप्पड़ की कीमत भांजे को खुद की जिंदगी देकर चुकानी पड़ी. इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कई आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे विकासपुरी के केशवपुर गांव में घटी, जहां हमलावरों ने 18 वर्षीय रियाज की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. मामले के मुख्य आरोपी करण और उसके साथी व कुछ रिश्तेदार हैं.पुलिस के मुताबिक, रियाज इन दिनों मामा के घर आया हुआ था. करण रियाज के मामा के मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है. 

जन्माष्टमी पर मां ने नहीं दिए पैसे तो नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रियाज के मामा ने पुलिस को बताया कि करण उनके परिवार की एक लड़की से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था. इस मुद्दे पर बातचीत के लिए रात के वक्त करण को घर पर बुलाया था. बहस के दौरान गुस्से में रियाज के मामा ने करण को थप्पड़ मार दिया. उस वक्त करण मौके से चुपचाप चला गया. लेकिन कुछ समय बाद वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और रियाज की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. 

विकासपुरी थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, लड़की से छेड़छाड़ वाली बात सामने आई है. हालांकि अभी इस आरोप की जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Murder, West Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com