विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2019

अलीगढ़: गीता और रामायण पढ़ने की वजह से मुस्लिम शख़्स को कट्टरपंथियों ने पीटा, FIR दर्ज

कट्टरपंथियों ने एक मुस्लिम युवक की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह गीता और रामायण पढ़ता था. यही नहीं कट्टरपंथियों ने उसका हारमोनियम भी तोड़ दिया और धार्मिक ग्रंथ छीन ले गए. 

अलीगढ़: गीता और रामायण पढ़ने की वजह से मुस्लिम शख़्स को कट्टरपंथियों ने पीटा, FIR दर्ज
कट्टरपंथियों ने मुस्लिम युवक की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह गीता और रामायण पढ़ता था.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां देहली गेट थाना क्षेत्र के महफूज नगर में गुरुवार को कुछ कट्टरपंथियों ने एक मुस्लिम युवक की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह गीता और रामायण पढ़ता था. यही नहीं कट्टरपंथियों ने उसका हारमोनियम भी तोड़ दिया और धार्मिक ग्रंथ छीन ले गए. मुस्लिम युवक की शिकायत पर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक (देहात) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देहली गेट पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.  

UP शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का PM को खत- सभी मदरसे करें बंद, फैलाई जा रही है ISIS की विचारधारा

देहली गेट थाने के इंस्पेक्टर इंद्रेश पाल सिंह ने बताया, 'पीड़ित की तहरीर के आधार पर पड़ोसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और उसके साथ मारपीट करने के लिए समीर व जाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी हिरासत में ले लिया गया है. उसने पड़ोसी से झगड़े की बात स्वीकार की है, लेकिन बाकी आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है.'विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय में आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपकर कट्टरपंथी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. महफूज नगर, देहली गेट निवासी दिलशेर पुत्र फूल खां ने एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह हर रोज अपने घर पर गीता और रामायण पढ़ता है.  

अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कहा, कभी सुरक्षा मिली ही नहीं तो क्या वापस ले रही सरकार!

इस बात से नाराज पड़ोस में रहने वाले दो कट्टरपंथी युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और उन्होंने परिवार पर हमला बोल दिया. इतना ही नहीं धार्मिक ग्रंथों को भी फाड़ने की कोशिश की. जैसे-तैसे करके उन लोगों से अपनी और परिवार की जान बचाई. हमलावरों ने जाते-जाते आगे से गीता-रामायण न पढ़ने की चेतावनी दी और साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी है.  दिलशेर के अनुसार, उसने रामायण पाठ को अपनी आदत में शुमार कर लिया है. रोजाना नहाने के बाद वह रामायण पढ़ना नहीं भूलते. कई चौपाइयां उन्हें याद हैं. वह गीता भी पढ़ते हैं. उन्होंने कहा, '1979 से रामायण का पाठ कर रहा हूं. इससे मेरे मन को सुकून मिलता है. इसी बात का कुछ लोग विरोध करते हैं. धमकाते हैं. हर वक्त जान को खतरा बना रहता है.' (इनपुट- IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh, Uttar Pradesh, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com