विज्ञापन

किस काम का ये गुस्सा! दिल्ली में मामूली कहासुनी पर पुलिस वाले ने डिलीवरी ब्वॉय की कर दी गोली मारकर हत्या

जांच में पता चला है कि केक काटने के बाद करीब 20 लोग वहां मौजूद थे, जो धीरे-धीरे अपने घर वापस लौट रहे थे.रात करीब 2 बजे कुछ लोग उबर कैब का इंतजार कर रहे थे, जबकि 6 लोग स्कूटी और मोटरसाइकिल पर वहीं खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान करीब 50 मीटर की दूरी पर किराए पर रहने वाला हेडकांस्टेबल नीरज आया और किसी बात को लेकर बहस करने लगा.

किस काम का ये गुस्सा! दिल्ली में मामूली कहासुनी पर पुलिस वाले ने डिलीवरी ब्वॉय की कर दी गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली:

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में मामूली कहासुनी के एक बाद एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना 25 अप्रैल की रात की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसर इस घटना में शामिल दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्सटेबल के पोस्ट पर है. इस घटना कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायल को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे RTR अस्पताल से सूचना मिली थी कि दो लोगों को गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्सटेबल को गिरफ्तार कर लिया है. 

मृतक की पहचान 21 साल के पांडव कुमार के रूप में की गई है जो बिंदापुर का रहने वाला था और जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था.घायल कृष्ण भी बिंदापुर का ही रहने वाला है और मृतक का दोस्त है. पुलिस ने बताया की रूपेश जो कि मजदूरी का काम करता है.उसके बच्चे का 2 साल बेटे का जन्मदिन था.उसके एवज में पार्टी रखी गई थी.इस पार्टी में करीब 20 लोग शामिल थे.

जांच में पता चला है कि केक काटने के बाद करीब 20 लोग वहां मौजूद थे, जो धीरे-धीरे अपने घर वापस लौट रहे थे.रात करीब 2 बजे कुछ लोग उबर कैब का इंतजार कर रहे थे, जबकि 6 लोग स्कूटी और मोटरसाइकिल पर वहीं खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान करीब 50 मीटर की दूरी पर किराए पर रहने वाला हेडकांस्टेबल नीरज आया और किसी बात को लेकर बहस करने लगा.आरोप है कि बहस के दौरान उसने अचानक बाइक पर बैठे पांडव कुमार की छाती पर गोली चला दी.गोली पांडव को पार करते हुए पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी.दोनों घायलों को तुरंत RTR अस्पताल ले जाया गया, जहां पांडव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कृष्ण का इलाज जारी है.

पुलिस ने आरोपी की पहचान नीरज के रूप में की है, जो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल यूनिट में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर है और हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है.पिछले 15 साल से रावता गांव में अकेले रह रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: दोस्त के साथ गया शादी में और उसी की पत्नी से किया रेप, IRS की बेटी की हत्या से पहले अलवर में आरोपी की करतूत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com